बारिश से टापू बना भोपाल का पडरिया जाट गांव:दो दिन से कैद 700 लो

Updated on 11-08-2022 06:53 PM

राजधानी भोपाल से 20 Km दूर पडरिया जाट गांव तेज बारिश की वजह से टापू में बदल गया है और दो दिन से करीब 700 लोग गांव में ही कैद हो गए हैं। इस कारण स्कूल बंद है तो राखी बांधने ससुराल से बहनें नहीं आ सकी। गांव के मेन रोड पर नाले के उफान पर होने से यह हालात बने हैं। ग्रामीणों का राजधानी से संपर्क टूट गया है। इससे वे दूध और सब्जियां भी नहीं बेच पा रहे हैं। गुरुवार को भी यही हालात बने हुए हैं।

पडरिया गांव के मेन रोड पर पुलिया है। जिसके ऊपर से 5 से 6 फीट तक पानी बह रहा है। गांव के रूपनारायण जाट ने बताया, करीब छह साल पहले पीडब्ल्यूडी ने यह पुलिया बनाई थी, जिसकी ऊंचाई काफी कम है। इस कारण हर साल बारिश के दिनों में गांव टापू बन जाता है और लोग गांव में ही कैद होकर रह जाते हैं। यदि अभी गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो उसे हॉस्पिटल भी नहीं ले सकेंगे।

पडरिया जाट गांव समेत आसपास के इलाकों में दो दिन से तेज बारिश हो रही है। इस कारण मंगलवार दोपहर में पुलिया पर पांच-छह फीट पानी आ गया। बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। पुलिया पर इतना पानी है कि एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं पहुंचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल ऐसे हालातों का सामना करते हैं। यदि सरकार पुलिया की ऊंचाई बढ़ा दें तो राहत मिल जाए। पुलिया का पानी आगे बेतवा नदी में मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.