प्रदेश में 28 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मिलेगी ये सुविधा, जानें रेट-नियम

Updated on 23-11-2022 05:17 PM

भोपाल
 मध्य प्रदेश के किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने जा रही है,जो 16 जनवरी तक चलेगी। 2 हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से उपार्जन किया जाएगा। इस साल 40 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है। इसके लिए भंडारण की व्यवस्था की जा चुकी है। इस बार  8 लाख किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया है।

मध्य प्रदेश में इस बार धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल होगा। धान का उर्पाजन (MP Paddy Procurement 2022-23) प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के अलावा गोदाम स्तर पर भी किया जाएगा। इस बार यह व्यवस्था बनाई गई है कि गोदामों का तीन बार सत्यापन किया जाए ताकि यह पता चल सके कि पहले से धान तो नहीं रखा है।

मिलेगी ये खास सुविधा

खास बात ये है इस बार किसान अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार उपार्जन केंद्र का चुनाव कर सकते हैं, यानि किसानों को जिस भी खरीदी केंद्र पर अपनी धान बेचनी है वह वहां धान बेच सकते हैं।अभी तक किसानों को उसी केंद्र पर अपनी धान बेचने की अनुमति होती थी, जो उनके क्षेत्र में आते थे, लेकिन इस बार से किसान अपने हिसाब के उपार्जन केंद्र पर धान और बाजरा बेच सकते हैं।

ऐसे होगा भुगतान

किसानों को उनकी फसल की राशि का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, जबकि अब वृद्ध और असक्षम किसान की खरीदी नॉमिनी के माध्यम से भी की जा सकेगी, वहीं हर उपार्जन केंद्र पर बायोमेट्रिक डिवाइस अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा, जहां ओटीपी या बायोमैट्रिक डिवाइस से ही किसानों का सत्यापन होगा।

ज्वार-बाजरा उपार्जन

1 दिसंबर से ज्वार और बाजरा की खरीदी की जाएगी। ज्वार का समर्थन मूल्य 2970 और बाजरा का 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। ज्वार बाजरे के लिए उपार्जन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2022 से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2022 तक संचालित की जाएगी। हाइब्रिड ज्वार का समर्थन मूल्य 2970 रूपए प्रति क्विंटल है। बाजरे का समर्थन मूल्य 2350 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.