खाते में एक रुपया भेजकर धान विक्रेता किसानों का होगा वेरीफिकेशन

Updated on 17-10-2022 04:34 PM

भोपाल

प्रदेश में राज्य सरकार को खेतों में उत्पादित धान बेचने के लिए सरकार किसानों का पंजीयन कर रही है। इस बार किसानों के बैंक खातों में गड़बड़ी या त्रुटि होंने से भुगतान अटके नहीं इसलिए राज्य सरकार सभी पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में एक रुपए भेजकर उनका वेरीफिकेशन करेगी। अब तक 3 लाख 90 हजार किसानों का वेरीफिकेशन हो चुका है।  अभी सरकार ने धान , ज्वार, बाजरा उर्पाजन के लिए पंजीयन की अवधि बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी है। धान का सर्मथन मूल्य पर विक्रय करने के इच्छुक किसानों का एसडीएम और तहसीलदार द्वारा भी वेरीफिकेशन किया जा रहा है।  इन्होंने अब तक प्रदेश के 19 हजार 550 किसानों का वेरीफिकेशन किया है। इन्होंने 68 हजार 372 खसरों का वेरीफिकेशन किया है।

प्रदेश में वेरीफिकेशन के पहले किसानों का  का रकबा 42 हजार 953 हेक्टेयर था। जांच के बाद यह घटकर 42 हजार 844 रह गया है इसमें 109 हेक्टेयर रकबा घट गया है। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम जिले में 47 हेक्टेयर रकबा जांच के बाद कम पाया गया है। पिछले साल की बजाय इस साल 43 हजार 697 किसानों का रकबा पचास फीसदी बढ़ गया है। इन किसानों का रकबा एक लाख 3 हजार 636 हेक्टेयर पाया गया है। एमपी किसान एप पर  अब तक 74 हजार 963 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने अपना रकबा 1 लाख 21  हजार 429 हेक्टेयर बताया है। शिकमी खेती करने वालों ने भी इस बार काफी संख्या में पंजीयन कराया है। ऐसे 21 हजार 518 किसानों ने 55 हजार 683 हेक्टेयर खेतों का पंजीयन कराया है। प्रदेश में चार हेक्टैयर से अधिक जमीन पर धान की खेती करने वाले एक लाख 21 हजार 677 किसानों ने चार लाख 62 हजार 358 हेक्टेयर जमीन के लिए पंजीयन कराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.