शिवपुरी दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए अक्षय तृतीय के अवसर पर 3 मई मंगलवार को शिवपुरी पाल बघेल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सतनवाड़ा पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए एक बैठक का आयोजन खेरे वाले हनुमान मंदिर पर रखा गया।
जिसमें समाज बंधुओं शामिल हुए। दहेज प्रथा जैसी कुरीति को मिटाने के लिए पाल बघेल समाज हर वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।