पार्किंग ठेका कंपनियों ने नहीं चुकाया बकाया

Updated on 14-05-2022 07:50 PM

 भोपाल कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद पार्किंग ठेका कंपनियों ने नगर निगम को बकाया नहीं चुकाया। इसके बाद ठेका कंपनियों को निगम को ब्लैक लिस्टेड तक करना पड़ा। बार-बार हो रहे घाटे को देखते हुए निगम अब अलग-अलग पार्किंग संचालन का ठेका देने जा रहा है। इसकी शुरूआत पुराने शहर की दो मल्टीलेबल पार्किंग से हो रही है। ड्राफ्ट के मुताबिक नगर निगम ने पार्किंग शुल्क भी तय कर दिए हैं।

ठेकेदार इससे अधिक राशि नहीं वसूल कर सकेंगे। निगम के मुताबिक: दो पहिया वाहन के लिए 2 घंटे तक के लिए 5 रुपए, दो से चार घंटे के 10 रुपए, 4 से 8 घंटे के 15 और मासिक 225 रुपए निर्धारित किए हैं। ऐसे ही चार पहिया वाहनों के लिए 2 घंटे तक के लिए 10 रुपए, 2 से 4 घंटे तक के 20, 4 से 8 घंटे के 30 और मासिक 450 रुपए निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम ने तय किया है कि अब नए खरीदे जाने वाले वाहनों से एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। ऐसे में स्मार्ट सामान्य पार्किंग नि:शुल्क घोषित की गई हैं।

हालांकि मल्टीलेवल पार्किंग प्रीमियम पार्किंग में पहले की तरह शुल्क वसूला जाएगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि नगर निगम द्वारा अब तक पार्किंग एजेंसियों को 10-10 पार्किंग का ठेका दिया जाता था। लेकिन इनके संचालन करने वाले पार्किंग की राशि निगम में जमा नहीं कर रहे थे। इसको देखते हुए निगम अब अलग-अलग पार्किंग के ठेके देने जा रहा है। इसकी शुरूआत इब्राहिमपुरा की दोनों पार्किंग से की जा रही है।

 यह दोनों पार्किंग मल्टीलेबल हैं। पहले चटोरी गली के सामने, जबकि दूसरी मोती मस्जिद के सामने है। हाल ही में निगम ने दोनों पार्किंग ठेकेदार से लेकर अपने कब्जे मे ली हैं। दरअसल बीते लंबे समय से नगर निगम की पेड पार्किंग बाहरी कंपनियां ठेके पर ले रही थीं। निगम ने इन्हें पैकेज में दिया था। नियमानुसार हर तीन महीने में ठेके की राशि निगम में जमा करनी होती है, लेकिन कंपनियां समय पर यह राशि जमा नहीं कर रही थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.