श्रमदान में समाज के सभी वर्ग की मिल रही सहभागिता

Updated on 01-06-2022 07:57 PM

नरसिंहपुर नरसिंह तालाब के कायाकल्प के लिए श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों ने श्रमदान किया। श्रमदान में कलेक्टर रोहित सिंह सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी सहभागी बने। उन्होंने नरसिंह तालाब परिसर में गैंती से मिट्टी की खुदाई कर तसलों में इकट्ठी की।

कलेक्टर ने श्रमदान करने वालों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
विदित है कि पिछले कुछ दिनों से शहरवासी यहां सुबह से आकर श्रमदान कर नरसिंह तालाब के कायाकल्प में अपना हाथ बंटा रहे हैं। समाज के सभी वर्ग की सहभागिता इसमें दिखाई दे रही है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग इस यज्ञ में अपनी आहूति दे रहे हैं। सुबह श्रमदान का यह नजारा अदभुत होता है। जिस तरह किसी परिवार में कोई उत्सव का माहौल होता है, ठीक उसी तरह सभी लोग इसे अपने घर का कार्य मानकर अपनी- अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।


नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए किये जा रहे श्रमदान में सामाजिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठन के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी उत्साह से शामिल हुए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रमदान किया। इसी क्रम में मंगलवार को श्रमदान में पीजी कॉलेज नरसिंहपुर एनसीसी, लोक निर्माण विभाग, शासकीय महिला महाविद्यालय, आशा कार्यकर्ता, मछुआ संघ, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, खनिज विभाग, मत्स्य विभाग, जन अभियान परिषद समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सदस्यों ने भागीदारी निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.