यात्रियों को ट्रेनों में मिलने लगेंगे चादर, कंबल व तकिए

Updated on 15-02-2022 06:10 PM

 भोपाल रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद रेल यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

मालूम हो कि कोरोना वायरस के कारण दो वर्षों से ट्रेनों में चादर, कंबल तकिये नहीं मिल रहे हैं। रेलवे अब सभी सुविधाएं पूर्व की तरह प्रारंभ करने जा रहा है। अब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में पेंट्रीकार सेवा तो चालू कर दी है। इससे यात्रियों को ताजा खाना मिलने लगा है। सभी चिन्हित श्रेणी के यात्रियों को किराए में छूट देने की पुरानी व्यवस्था को भी जल्द बहाल किया जा सकता है।

रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इन सभी विषयों पर विचार किया जा रहा है और समय के साथ पूर्व की तरह ट्रेनों में तमाम सेवाओं और सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है। भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-चेन्नई रेलमार्ग पर स्थिति है जो कि सबसे व्यस्ततम रेलमार्गों में से एक है। इस मार्ग से होते हुए चौबीस घंटे में 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। साप्ताहिक और विशेष ट्रेनों को मिलाकर इनकी संख्या 150 तक पहुंच जाती है। इनमें रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे यात्रियों को ट्रेनों में चादर, कंबल मिलने की सुविधा शुरू होने से फायदा होगा। साथ ही इन ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के पात्र यात्रियों को किराए में छूट मिलने से भी फायदा होगा।

 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य के टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। इन्हें बुक कराने के लिए आरक्षण कराना पड़ रहा है जो कि कम आय वाले और एंड्रायड मोबाइल उपयोग नहीं करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल काम है। साथ ही उन यात्रियों को भी दिक्कतें होती है जिन्हें तुरंत यात्रा के लिए निकलना पड़ता है। रेलवे ने यह सेवा चुनिंदा ट्रेनों में ही पूर्व की तरह बहाल की है। कोरोना संक्रमण के पहले तक रेलवे पैसेंजर ट्रेनें चलाता था। ये ट्रेनें छोटेछोटे स्टेशनों पर ठहराव लेकर लंबी दूरी तक चलती थी।

जिसमें हजारों यात्री सफर करते थे। खासकर ये ट्रेनें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान थीं। जिन्हें कोरोना संक्रमण में बंद कर दिया था। इनमें से एकदो को छोड़कर बाकी की ट्रेनों को रेलवे ने अब तक बहाल नहीं किया है। वरिष्ठ नागरिक और खेल क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त करने समेत अन्य विशेष श्रेणी की पात्रता रखने वाले नागरिकों को रेलवे किराए में छूट प्रदान करता है। कोरोना संक्रमण में छूट का यह दायरा सीमित कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.