हमीदिया में एक ही जगह पर मिलेगी मरीजों को सुविधाएं

Updated on 13-04-2022 06:09 PM

 भोपाल शहर के सबसे पुराने हमीदिया अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं एक जगह पर उपलब्ध कराई जाएगी। यहां आने वाले मरीजों को  इलाज के लिए यहां से वहां भटकना नहीं पड़ेगा। हमीदिया अस्पताल में ओपीडी से लेकर दवा वितरण केंद्र, वार्ड और जांच के लिए बनी सेंट्रल पैथोलॉजी लैब तक समर्पित गलियारा बनाया जाएगा। इसमें सिर्फ मरीज और उनके स्वजन पैदल चल सकेंगे। मरीज को कौन सी सुविधा कहां पर मिलेगी, इसके लिए गलियारे में संकेत बोर्ड लगाए जाएंगे।

गांधी मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के अध्यक्ष और भोपाल के संभाग आयुक्त गुलशन बामरा ने इसकी रूपरेखा बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और पीआइयू (प्रोजेक् इंप्लिमेंटेशन यूनिट) के अधिकारियों को दिए हैं। दो दिन पहले हुई गांधी मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की साधारण सभा की बैठक में भी इसे मंजूरी मिल गई है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि कोई भी नया भवन बनेगा तो इसमें संकेत बोर्ड और मरीजों के आने-जाने की सुविधा के लिए तीन प्रतिशत राशि भवन के कुल निर्माण लागत में से रखी जाएगी।

 यानी अगर 10 लाख रुपए से कोई भवन बनाया जा रहा है तो उसमे 30000 रुपये इसी पर खर्च किए जाएंगे। हमीदिया अस्पताल में मरीजों से जुड़ी सभी सुविधाएं बिखरी हुई हैं। ओपीडी चार भवनों में संचालित है। जांच के लिए मरीजों को गांधी मेडिकल कॉलेज और सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में जाना होता है। कैंसर वार्ड कमला नेहरू अस्पताल में है, जबकि सर्जरी और मेडिसिन के वार्ड पुराने अस्पताल में है।

मरीजों को यह भी पता नहीं होता कि जांच के लिए बिल का भुगतान कहां होगा।इसी तरह से एक्सरे और सोनोग्राफी कमला नेहरू अस्पताल में भूतल पर होती है। यही स्थिति वार्डो की है। ट्रामा एवं इमरजेंसी वार्ड ट्रामा बिल्डिंग में है। नाक कान एवं गला विभाग और नेत्र विभाग के वार्ड 2000 बिस्तर वाले नए भवन के ब्लॉक बी में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.