पटवारी को रिश्वत लेते लोकायुक्‍त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Updated on 19-10-2022 05:29 PM

सागर
 सागर लोकायुक्त की टीम ने भू ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में रिश्वत ले रहे पटवारी को रंगेहाथ पकड़ा है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई सागर जिले के परसोरिया सर्किल में की। पुलिस ने पटवारी को जैसे ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा, तो वह रोने लगा।

जानकारी के अनुसार परसोरिया निवासी सोनू अहिरवार ने अपने सवा एकड़ खेत की भू-ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए पटवारी सौरभ जैन के पास आवेदन दिया था। भू-ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी सौरभ जैन सोनू से दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में वह सात हजार रुपये लेने को राजी हो गया। पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत सोनू ने करीब 10 दिन पहले सागर लोकायुक्त कार्यालय में की। इसके बाद मंगलवार की दोपहर योजना अनुसार जैसे ही सोनू ने परसोरिया के पटवारी कार्यालय में सौरभ जैन को रिश्वत दी, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने के बाद पटवारी जोर-जोर से रोने लगा। पटवारी ने रोते हुए लोकायुक्त के डीएसपी राजेश खेड़े को उसने बताया कि वह रिश्वत नहीं ले रहा था। उसे जबरन फंसाया गया है। लोकायुक्त टीम पटवारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.