घर व दुकानों के बाहर लगा रहे हैं लोग सीसीटीवी कैमरे

Updated on 26-04-2022 10:38 PM

अपराध रोकने में पुलिस को मिल रही है मदद
भोपाल । राजधानी में घर व दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का चलन तेजी से बढा है। लोग स्वयं की सुरक्षा के लिए घर व दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रहे है। इन कैमरों से पुलिस को भी अपराधों को रोकने में काफी मदद मिल रही है। लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी, गले से सोने की चेन खींचना, अथवा घर में बाहर खड़ी कारों में आग लगाने की घटना हो। जुलूस पर पत्थर बरसाए जा रहे हो या संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाया जा रहा हो, ऐसे तमाम मामले राजधानी में हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पुलिस की मदद कोई कर रहा है, तो वो है सीसीटीवी कैमरे। अपराध किसी भी तरह का हो, पुलिस सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रही है और कई मामलों में उन्हें इससे मदद भी मिली है। यही वजह है कि राजधानी के लोग बड़ी संख्या में सीटीटीवी कैमरे घर व दुकानों के बाहर लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि भले ही हम अपराध को नहीं रोक सकते, लेकिन कम से कम अपराध होने के बाद अपराधी को पकड़ने में पुलिस की मदद तो कर ही सकते हैं। लोगों की जागरूकता का ही असर है कि राजधानी में बीते एक साल में सीसीटीवी कैमरों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।इस बारे में हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति का कहना है कि ऐसे कई केस होते हैं, जिसमें हमें लोगों के घर या दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने से अपराधी को पकड़ने में मदद मिली है। कई बार एक्सीडेंट की घटनाएं कैमरों में कैद होती है, तो हमें टक्‍कर मारने वाले वाहन का नंबर देखने मे आसानी होती है। झगड़ा-मारपीट हो तो फुटेज देख समझ आता है कि किसने पहले मारपीट शुरू की। आज के समय में सीसीटीवी कैमरे लगाना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से लोग डरा करते हैं कि कहीं किसी सीसीटीवी कैमरे की नजर में न आ जाएं। वहीं साल्यूशन एंड आई सिक्योरिटी सिस्टम के डीजीआईटी विशाल पालकर का कहना है कि बीते एक साल में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है। लोग बहुत जागरूक हो गए हैं। जिनके घर में छोटे बच्चे हैं और उसकी देखभाल के लिए महिला को रखा है, वे घर के अंदर भी कैमरे लगवाते हैं। ये कैमरे न केवल चोरी, लूट आदि के अपराधियों को पकड़वाने में मददगार हैं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.