आधा दर्जन जिलों में रेत खदानें लीज पर लेने को लोग तैयार नहीं

Updated on 18-04-2022 07:45 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश के आधा दर्जन जिलों में रेत की खदानें कोई भी लीज पर लेने को तैयार नहीं है। अब इन जिलों में तहसील स्तरीय समूह बनाकर  रेत खदानें नीलाम की जाएंगी। इन जिलों में टीकमगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, पन्ना एवं शाजापुर जिला शामिल है। इन जिलों में रेत खदानों को लीज पर देने की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुई हैं। यह खदानें अब तीन महीने के लिए नीलाम होगी।

क्योंकि जून से बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा और प्रदेश की नदियों से रेत उत्खनन पर रोक लग जाएगी। यानी ठेकेदार जनवरी से मार्च 2023 में नदियों से रेत उत्खनन शुरू कर पाएंगे। क्योंकि अप्रेल-मई 2023 से नई रेत नीति पर काम शुरू हो जाएगा। यही कारण है कि सरकार कम अवधि के लिए खदानें नीलाम कर रही है। सरकार ने वर्ष 2019 में रेत नीति बनाई थी और अब वर्ष 2023 में नई रेत नीति बनाई जानी है।

इसलिए उन खदानों को संक्षिप्त निविदा निकालकर नीलाम किया जा रहा है, जो पिछले साढ़े तीन साल में नीलाम नहीं हो पाई हैं। दरअसल, इन खदानों में गुणवत्ता की रेत नहीं है और सरकार रेत की मात्रा भी ज्यादा बता रही है। इसलिए ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई। जिसे देखते हुए खदानों के छोटे समूह बनाकर नीलाम करने की रणनीति बनाई गई है। वर्ष 2019 में नीलाम 43 जिलों की रेत खदानों में से 17 जिलों की खदानें ठेकेदारों ने छोड़ दी थीं।

उनमें से 11 जिलों की खदानें पिछले माह लीज पर दे दी गई हैं। इनसे सरकार को सालभर में करीब दो सौ करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। ये खदानें खनिज निगम से वापस लेकर विभाग को सौंपी गई हैं।खनिज साधन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि छोटे समूह होंगे, तो ठेकेदार उन्हें लीज पर लेंगे और उत्खनन भी करेंगे। जिससे ज्यादा रेत बाजार में आएगी और दाम कम होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.