राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 72 पैसे का उछाल

Updated on 29-03-2022 07:10 PM

   भोपाल राजधानी में आज मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल के दाम 72 पैसे का उछाल आया है। बीते हफ्ते मंगलवार से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बीते आठ दिन में सातवीं बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। मंगलवार को भोपाल में पेट्रोल डीजल के दाम क्रमश: 87 72 पैसे बढ़ गए।

इसके साथ ही सादा पेट्रोल के दाम 112.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए, वहीं डीजल का 95.81 रुपए हो गया सुबह छह बजे से यह बढ़े हुए दाम प्रभावी हो गए। तेल कंपनियों द्वारा बीते आठ दिन में पांचवीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 70-80 पैसे से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने 137 दिनों के बाद बीते मंगलवार को उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे से ज्यादा बढ़ोतरी की थी।

इसके बाद बुधवार को भी दाम में बढो़तरी हुई। गुरुवार को पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए। लेकिन इसके बाद बीते पांच दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम पुन: बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि बीते आठ दिन में पेट्रोल के दाम पांच रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं डीजल भी 4.85 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही निरंतर मूल्यवृद्धि से आम आदमी के घर का बजट बिगड़ने लगा है।

जानकार इस सिलसिले के लंबा खिंचने की ओर इशारा कर रहे हैं। यदि इसी तरह भाव बढ़ते रहे तो अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में ही पेट्रोल 115 और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच सकता है। डीजल के बढ़ते दामों के चलते ट्रांसपोर्टर्स भाड़ा और बस संचालक यात्री किराया बढ़ाने की सोचने लगे है। इसके चलते बाजार में महंगाई भी बढ़ सकती है। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एलपीजी के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.