पेट्रोल -डीजल के दाम में 57 पैसे की बढ़ोतरी

Updated on 27-03-2022 09:10 PM

 भोपाल   राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार पुन: बढोत्तरी की हुई है। रविवार को राजधानी में पेट्रोल -डीजल के दाम में 57 -57 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। छह दिन में पांचवीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। शहर में सादा पेट्रोल 111.26 रुपये और डीजल के दाम 94.73 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए। सुबह छह बजे से यह बढ़े हुए दाम प्रभावी हो गए। तेल कंपनियों द्वारा बीते छह दिन में पांचवी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले चार बार रोज 80 पैसे से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही निरंतर मूल्यवृद्धि से आम आदमी के घर का बजट बिगड़ने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पेट्रोलियम पदोर्थों के भावों में वृद्वि का यह सिलसिला जारी रह सकता है। इसके चलते बाजार में महंगाई भी बढ़ सकती है। डीजल के बढ़ते दामों के चलते ट्रांसपोर्टर्स भाड़ा और बस संचालक यात्री किराया बढ़ाने की सोचने लगे है।

इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एलपीजी के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। राजधानी भोपाल में अब 14.2 लीटर का घरेलू गैस सिलिंडर 955.50 रुपये में मिल रहा है।उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने 137 दिनों के बाद बीते मंगलवार को उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे से ज्यादा बढ़ोतरी की थी।

 इसके बाद बुधवार को भी दाम में बढो़तरी हुई। गुरुवार को दाम अपरिवर्तित रहे। लेकिन इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल एवं डीजल के दामों में इजाफा कर दिया। आलम यह है कि बीते छह दिन में दिन में पेट्रोल के दाम चार रुपये तक बढ़ चुके हैं। वहीं डीजल भी लगभग पौने चार रुपए महंगा हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.