10 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल व डीजल के दाम

Updated on 17-04-2022 04:54 PM

भोपाल शनिवार को भी डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यानि पिछले से कंपनियों ने डीजल पेट्रोल की दरें नहीं बढ़ाई हैं। इससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि 22 मार्च से लगातार कीमतें बढ़ रही थी और 6 अप्रैल तक कीमतें बढ़ी। लेकिन इसके बाद कीमतों की रफ्तार पर अंकुश लग गया। पिछले 10 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी है। इससे लोगों में संतोष है कि अब कंपनियों ने कीमतों की बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी है। क्योंकि पिछले दिनों हुई बढ़ोत्तरी से उनका बजट बिगड़ गया है।

हिसाब लगाया जाए तो बीते सत्रह दिन में पेट्रोल लगभग 11 रुपये तो डीजल 10.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। साकेत नगर में रहने वाले विजय शर्मा बताते हैं कि उनकी घर में 2 कार हैं दोनों डीजल से लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से वे इन दिनों एक ही कार से हर काम कर रहे हैं। उनका संयुक्त परिवार है। घर में तीन बच्चे हैं, अब इन्हें भी स्कूल तक पहुंचाने के लिए रिक्शा लगा दिया है।

 ईंधन के दाम बढऩे से कार चलाना भारी पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढऩे का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ गया है। जो लोग ऑफिस अन्य जगह जाने के लिए वाहनों का उपयोग करते थे। वे अब पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का उपयोग कर रहे हैं। जिससे वे कुछ बचा सकें। साथ ही वे वाहनों का बेवजह उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिससे उनका बजट गड़बड़ हो। हालांकि ऑटो, बस, टैक्सी आदि का किराया डीजल पेट्रोल की कीमतों की बढऩे से बढ़ा है। इसका असर तो लोगों पर ही रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.