लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर

Updated on 10-04-2022 06:02 PM

भोपाल राजधानी में लगातार चौथे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढाए हैं। तेल कंपनियों ने  मूल्यवृद्धि से फिलहाल राहत दे दी है। राजधानी में रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में उछाल नहीं आया है। यह लगातार चौथा दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे पहले बीते बुधवार को भोपाल में पेट्रोल के दाम लगातार उछलते हुए 118.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं डीजल के दाम भी 101.14 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। आज भी भोपाल में पेट्रोल डीजल के यही भाव हैं।

इससे पहले 16 दिनों में से 14 बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार इजाफा किया। इस दौरान 11 बार तो पेट्रोल डीजल के भाव 80 पैसे से ज्यादा बढ़े। इसका असर यह हुआ कि सोलह दिनों की मूल्यवृद्धि में भोपाल में पेट्रोल 10.78 रुपये और डीजल 10.18 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया। इससे पहले तकरीबन साढ़े चार महीने तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके साथ-साथ बीते एक पखवाड़े में रसोई गैस के साथ-साथ सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है।

 इसका असर बाजार में बढ़ती महंगाई के रूप में देखने में रहा है। पेट्रोल, डीजल रसोई गैस में मूल्यवृद्धि का असर लोगों के घरेलू बजट पर भी पड़ रहा है। तमाम जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। बसों और अन्य वाहनों का किराया भी बढ़ाया जा रहा है। इससे सफर करना भी महंगा होता जा रहा है।ट्रांसपोर्ट कारोबारी और बस संचालक भी मालभाड़ा और यात्री किराया बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। आम जनता की ओर से भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि तेल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ सरकार को टैक्स कम करके पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.