भोपाल में पेट्रोल 115 के पार

Updated on 03-04-2022 04:27 PM

भोपाल तेल कंपनियां फिलहाल उपभोक्ताओं को महंगाई से किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं हैं। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए। बीते 12 दिनों में यह दसवीं बार है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा किया है। शनिवार को भोपाल में पेट्रोल के दाम में 90 पैसे और डीजल के भाव में 85 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।

इसके साथ ही सादा भोपाल में सादा पेट्रोल के दाम 115.11 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए, वहीं डीजल का 98.30 रुपए हो गया। सुबह छह बजे से यह बढ़े हुए दाम प्रभावी हो गए। गुरुवार को भोपाल में पेट्रोल डीजल के भाव क्रमश: 114.21 97.45 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके थे।

 शुक्रवार को इनके दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन शनिवार को एक बार फिर 80 पैसे से ज्यादा इजाफा कर दिया गया। तेल कंपनियों द्वारा की जा रही लगातार मूल्यवृद्धि के चलते बीते बारह दिन में पेट्रोल 7.77 रुपये और डीजल 7.34 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मंगलवार को रसोई गैस के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। इससे भोपाल में रसोई गैस का एक सिलिंडर 955 रुपये में मिल रहा है।

महंगाई बढऩे का अंदेशा

पेट्रोल डीजल के भाव में लगातार मूल्यवृद्धि का असर बढ़ती महंगाई के रूप में बाजार में भी दिखने लगा है। आटा, दाल, मसाले 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं शहर में मैजिक वाहनों, आटो का किराया भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। सिटी बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है।

 जानकारों का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक पेट्रोलियम पदार्थों के भावों में वृद्धि का यह सिलसिला जारी रह सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। तेल कंपनियां लगातार महंगे दाम पर क्रूड आयल खरीद रही हैं। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसद तेल दूसरे देशों से आयात करता है। लिहाजा देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों से प्रभावित होती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.