हफ्ते में एक दिन बंद रहेंगे प्रदेश के पेट्रोल पंप!

Updated on 27-05-2022 07:33 PM

भोपाल पेट्रोल-डीजल पर 5 प्रतिशत कमीशन बढ़ाने पर अड़े मध्यप्रदेश के पेट्रोल पंप डीलर्स जून से हड़ताल पर जा सकते हैं। वे हफ्ते में एक दिन पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। यानी, एक दिन प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा जाएगा।


प्रदेश में करीब 4900 पेट्रोल पंप है। इन्हें 25 मई की शाम 7 से 9 बजे के बीच बंद रखा गया था। विरोध का असर राजधानी भोपाल में भी दिखाई दिया था और कुल 152 पंप पर भी पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा गया था। अब डीलर्स हफ्ते में एक दिन पंप बंद रखने का प्लान बना रहे हैं।


जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी
मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, जून महीने में हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने और जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की रणनीति बना रहे हैं। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।


एसोसिएशन की मांग
एसोसिएशन के मुताबिक, साल 2017 को पेट्रोल-डीजल पर कमीशन तय किया गया था। पेट्रोल पर 3 रुपए 30 पैसे और डीजल पर 2 रुपए 12 पैसे दिए जा रहे हैं। यह कमीशन तब था, जब रेट वर्तमान से आधे थे। मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर कमीशन 5त्न हो। इससे ईंधन के रेट घटे या बढ़े, कमीशन प्रतिशत वहीं रहेगा और डीलर्स को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। एडवांस जमा एक्साइज ड्यूटी की राशि रिफंड की जाए। वर्तमान में प्रत्येक डीलर को 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।


आम लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें
पेट्रोल पंप डीलर्स यदि हड़ताल करते हैं तो आम लोगों की मुश्किलें बढऩा तय है। उन्हें एक दिन ईंधन के लिए तरसना पड़ सकता है। राजधानी भोपाल में ही हर रोज साढ़े 9 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में भी लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल बिकता है।


हालही में सस्ता हुआ है ईंधन
केंद्र सरकार ने छह दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटाई है। ऐसे में मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर पेट्रोल पंप डीलर्स ने कमीशन बढ़ाने की मांग रख दी है।

यदि पेट्रोलियम कंपनियां यदि कमीशन बढ़ाती है तो उसका बोझ आम लोगों पर ही होगा, क्योंकि कंपनियां भी ईंधन के रेट बढ़ा सकती है। ऐसे में आम लोगों की जेब से ही ज्यादा राशि निकलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.