राष्ट्रीय और स्थानीय संदर्भ में पीएच.डी. अनुसंधान की प्रासंगिकता पर विशेष सत्र

Updated on 29-04-2022 05:36 PM

भोपाल   अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से नरोन्हा प्रशासन अकादमी में युवा पीएच.डी. स्कॉलर्स के लिये पीएच.डी. संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी के विशेष-सत्र में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के डीन प्रोफेसर डॉ. डी.के. वर्मा और काउंसिल ऑफ सोशल डेवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद ने राष्ट्रीय और स्थानीय संदर्भ में पीएचडी अनुसंधान की प्रासंगिकता पर विचार रखें। उन्होंने पीएचडी अनुसंधान के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का उद्देश्य मध्यप्रदेश में युवा स्कॉलर्स के लिये एक मेन्टरशिप प्लेटफार्म उपलब्ध कराना और पीएच.डी. शोध कार्य में मार्गदर्शन देना है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि अनुसंधान व्यवस्थित, मौलिक और ज्ञानवर्धक होना चाहिए। अनुसंधान की सार्थकता तभी है जब उसका लाभ समाज को मिले। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान का उपयोग, भारत को केंद्र में रखकर और सामुदायिक सहभागिता के साथ अनुसंधान किए जाने की आवश्यकता है। यह अनुसंधान भारतीय समाज की बुराइयों को दूर करने के साथ समाज में बदलाव और विकास का माध्यम बनेंगे।

डॉ. नित्यानंद ने कहा कि सिर्फ पहचान पाने के लिए अनुसंधान करें। अनुसंधान का मुख्य उद्देश्य सत्य की खोज होता है। जो सत्य दिखता है उसे वर्तमान के वैज्ञानिक तथ्यों और सामाजिक मूल्यों पर चैलेंज करें। उसके नए समीकरण तलाशें। कोई भी सत्य सास्वत नहीं होता है।

उसमें हमेशा सुधार और विकास की गुंजाइश होती है, यही अनुसंधान है। अनुसंधान को सिर्फ डिग्री पाने के लिए नहीं, बल्कि इसे मानव विकास और समाज में बदलाव लाने में करें। प्राचीन भारत के अनुसंधानकर्ता महर्षि सुश्रुत की शल्य चिकित्सा और महात्मा बुद्ध द्वारा सत्य और आष्टांगिक मार्ग की अवधारणा ने पूरे विश्व को दिशा दिखाई है। ऐसे ही महान अनुसंधानकर्ताओं का अनुसरण करते हुए हमें भारतीय समाज को एक नई दशा और दिशा देनी है।

सत्र के अंत में स्कॉलर्स की अनुसंधान संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राज्य के विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएफएम, सीएसआईआर, आईसीएमआर और आईसीएआर प्रयोगशालाओं में पीएच.डी. में नामांकित स्कालर्स शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.