फिलिप्स ने बच्चों के निमोनिया के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के अपने संकल्प को मजबूत किया

Updated on 11-11-2020 09:05 PM
राजगढ़ :  हैल्थ टेक्नाॅलाॅजी में ग्लोबल लीडर, राॅयल फिलिप्स ;छल्ैम्रू च्भ्ळए ।म्ग्रू च्भ्प्।द्ध, विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर भारत के बच्चों में निमोनिया के निदान व रोकथाम में मदद करने के अपने प्रयास मजबूत कर रहा है। फिलिप्स के सीएसआर अभियान, ‘हर सांस में जिंदगी’ के तहत भारत में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के मामलों को रोकने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ये प्रयास जागरुकता व आॅन-ग्राउंड एक्टिवेशन पर केंद्रित हैं। कंपनी नाॅन-प्राॅफिट संगठन, ‘सेव द चिल्ड्रन’ के साथ दो वर्षीय पायलट प्रोजेक्ट, ‘विश्वास (उम्मीद की किरण)’ पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य सामाजिक एवं व्यवहारात्मक परिवर्तन, संचार व बच्चों में निमोनिया के मामलों के नियंत्रण के लिए किफायती व अभिनव दृष्टिकोण प्रदान करना है। 
भारत में निमोनिया 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का एक मुख्य कारण है। अप्रैल, 2019 से मार्च, 2020 के बीच देश में निमोनिया के 5,14,714 मामले दर्ज हुए, जबकि स्वास्थ्य केंद्रों में 14,45,587 बच्चे सांस की नली के संक्रमण के चलते भर्ती हुए। परिवार एवं प्रथम प्रभावितों के बीच इस बीमारी की कम जागरुकता तथा सामुदायिक व जन स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तायुक्त इलाज की उपलब्धता कम होने के चलते सीमांत समुदायों के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। प्रथम उपचार करने वालों को यह जानना आवश्यक है कि इसके सबसे आम लक्षण खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार हैं। इस बीमारी के खतरे से बचने के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों के निमोनिया के बारे में जानकारी की कमी को दूर किया जाए।
आम तौर पर निमोनिया से पीड़ित बच्चों की सांस तेज चलने लगती है। इसलिए निमोनिया के निदान के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है, उनकी सांस लेने की दर को पहचानना। सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी विज़्युअल परीक्षण द्वारा जाँच करते हैं और देखते हैं कि बच्चा एक मिनट में कितनी सांस लेता है। उदाहरण के लिए 5 महीने का बच्चा, जो प्रति मिनट 50 बार सांस लेता है, वह निमोनिया होने पर बहुत तेजी से सांस लेने लगेगा। ‘तेजी से सांस’ लेने पर सांस लेने की संख्या बच्चे की उम्र पर निर्भर होती है। छोटे बच्चों की सांस लेने की दर बड़े बच्चों के मुकाबले ज्यादा होती है।
एक हैल्थ टेक्नाॅलाॅजी कंपनी के रूप में फिलिप्स सार्थक अभिनवता द्वारा राजगढ़ के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए समर्पित है। इस उद्देश्य के साथ कंपनी प्रथम उपचार करने वालों, जैसे माँ व परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लक्षणों की जानकारी बढ़ाने, उचित मेडिकल सहायता प्राप्त करने की जागरुकता बढ़ाने तथा देश में निमोनिया के कारण होने वाले अन्य मामलों व घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.