जिला अस्पतालों में होगी फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती

Updated on 19-03-2022 06:26 PM

भोपाल राज्य सरकार अब प्रदेश भर के सभी जिला चिकित्सालयों में फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती करने जा रही है ताकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फिजियोथेरेपी करवाने में मदद मिल सके। सभी जिला अस्पतालों में एक महिला और एक पुरुष फिजियोथेरेपिस्ट पदस्थ किए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग और हड्डी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को होगा।

 अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में बनाई गई फिजियोथेरेपी यूनिट में फिजियोथैरेपिस्ट पदस्थ करने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं और पुरुषों की फिजियोथरेपी के लिए अलग-अलग महिला और पुरुष फिजियोथैरेपिस्ट होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से 78 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन्हें 1 साल के लिए संविदा पर पदस्थ किया जाएगा। इसके बाद सेवाओं को देखते हुए सेवा विस्तार किया जाएगा।

 फरवरी में 34 पदों पर भर्ती शुरू की गई थी जिसे गुरुवार को बढ़ाकर 78 कर दिया गया है। स्वास्थ्य वभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में फिजियोथेरेपी यूनिट 2014 से लेकर 2021 के बीच बन चुकी हैं, लेकिन इनमें फिजियोथैरेपिस्ट की जगह नर्सों से यह काम कराया जा रहा था। करीब 15 जिला अस्पतालों में ही फिजियोथैरेपिस्ट पदस्थ थे। बुजुर्गों की देखभाल के लिए चलाए जा रहे हैं जिरियाट्रिक कार्यक्रम, गैर संचारी रोग क्लीनिक और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा भी हो जाएगी।

 बता दें कि अभी छोटे जिलों में ना तो सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा है और ना ही निजी तौर पर फिजियोथैरेपिस्ट मिलते हैं। इस वजह से उन्हें अपने घर पर ही डॉक्टर की सलाह पर फिजियोथेरेपी करनी पड़ती है, जिससे ज्यादा फायदा उन्हें नहीं मिल पाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.