जबलपुर में प्लेन ओवर-रन में मिली पायलट की गलती

Updated on 14-03-2022 10:22 PM

भोपाल जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट ओवर रन होकर रनवे से उतरकर कच्चे में चली गई थी। फ्लाइट मिसलैंडिंग केस में मुंबई-दिल्ली से आई एविएशन एक्सपर्ट टीम ने जांच पूरी कर ली है। हादसे के लिए पायलट को दोषी बताया गया है और एयरपोर्ट अथॉरिटी को क्लीन चिट दी गई है। पायलट ने रनवे पर 30 मीटर आगे जाकर गलत लैंडिंग की थी। वह चाहता तो प्लेन को उड़ाकर फिर से लैंड करा सकता था। टीम अब यह रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। जांच पूरी होने के बाद डुमना एयरपोर्ट पर उड़ानें रविवार रात से बहाल कर दी गईं।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस रोक दिया गया और बारीकी से जांच की गई। इस दौरान टीम और एयरपोर्ट ऑफिसर्स के अलावा किसी और को एयरपोर्ट में एंट्री नहीं दी गई। सभी प्राइवेट वर्कर्स को संडे ऑफ दिया गया। डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) और एयर इंडिया की टीम रविवार सुबह 9 बजे पहुंची थी। सबसे पहले रनवे (घटनास्थल) पर जाकर जांच की। इसके बाद प्लेन का भी इंस्पेक्शन किया। टीम की जांच 10 घंटे तक चली।

 

बंद कमरे में दर्ज कराए क्रू-मेंबर्स के बयान

शुरुआती जांच में फ्लाइट के क्रू मेंबर की लापरवाही सामने आई है। सभी क्रू-मेंबर्स के बयान बंद कमरे में दर्ज किए गए। एयर इंडिया के अधिकारियों से भी डीजीसीए की टीम ने तकनीकी जानकारी ली। साथ ही एयरपोर्ट के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। टीम ने प्लेन और रनवे की फोटोज लीं। भोपाल से आए एयर इंडिया के इंजीनियर्स की टीम ने भी प्लेन की तकनीकी जांच की। डीजीसीए के सात अधिकारी मुंबई से फ्लाइट से नागपुर पहुंचे, फिर सड़क मार्ग से शहर पहुंचे थे। दिल्ली से डीजीसीए के दो अधिकारी भोपाल तक फ्लाइट से और फिर सड़क मार्ग से शहर पहुंचे थे। टीम के साथ दिल्ली से एयर इंडिया के एक अधिकारी भी थे।

 

टीम की निगरानी में ही प्लेन के टायर बदले

एयर इंडिया के इंजीनियरों की टीम अपने साथ प्लेन के दो टायर लेकर पहुंची थी। मिसलैंडिंग के दौरान इमरजेंसी ब्रेक के चलते टायर खराब हो गए थे। इन्हें बदलकर नए लगाए गए। टीम फ्लाइट की तकनीकी जांच कर सुनिश्चित करने में जुटी है कि फ्लाइट उड़ान भरने लायक है या नहीं। जांच के बाद रविवार रात को तीन क्रेन की मदद से प्लेन को रनवे से हटाकर नए एप्रॉन में पार्क कर दिया गया है।

मुख्यालय को देंगे जांच रिपोर्ट

जांच टीम से जुड़े अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया था कि रनवे पर निर्धारित स्थान से 30 मीटर से भी ज्यादा आगे फ्लाइट लैंड हुई थी। इसके चलते विमान के रनवे से उतरने का खतरा था। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया तो वो सिग्नल तोड़ते हुए रनवे के किनारे की मिट्टी पर उतर गया। प्लेन में सवार 55 यात्री और क्रू-मेम्बर के सभी 7 सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.