PM मोदी 4.5 लाख प्रदेशवासियो को धनतेरस के दिन कराएंगे गृह प्रवेश

Updated on 21-10-2022 05:16 PM

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन प्रदेश के 4.5 लाख लोगों का गृह प्रवेश करवाएंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जुड़ेंगे और सतना जिले के लोगों से वर्चुअली बात करेंगे। प्रधानमंत्री एक महीने में तीसरी बार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसके पहले वे 11 अक्टूबर को भव्य और दिव्य श्री महाकाल लोक का शिवार्पण करने उज्जैन पहुंचे थे। 17 सितंबर को (अपने जन्मदिन पर) पीएम मोदी कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों की सौगात देने मध्यप्रदेश आए थे।परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन गृह प्रवेशम कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को उनके नये आवासों में गृह प्रवेश कराएंगे। कार्यक्रम का प्रदेशभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा 22 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर 4 लाख 5 हजार प्रधानमंत्री आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा है कि जिन हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं, उनके गृह प्रवेशम् का कार्यक्रम धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर उन्होंने रंगोली बनाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाने की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.