पीएम मोदी का उज्जैन दौरा निरस्त

Updated on 03-06-2022 06:27 PM

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यक्रम फिलहाल निरस्त हो चुका है। पीएम विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना में प्रथम फेज के महाकाल पथ, रूद्र सागर और विकास प्राधिकरण का यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करने उज्जैन रहे थे ।पीएम मोदी को आमंत्रण देने के लिए सीएम शिवराज सिंह दिल्ली भी पहुंचे थे। लेकिन अब पंचायत और निकाय चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही पीएम के आने का कार्यक्रम रद्द हुआ है।


पीएम मोदी के 14 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर उज्जैन में प्रशासनिक और सुरक्षा को लेकर तैयारी चल ही रही थी की उज्जैन पीएम मोदी के कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी लगी। इसको लेकर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की फिलहाल कार्यक्रम निरस्त हुआ अगली तारीख तय नहीं हो पाई है।


18
जुलाई के बाद ही होगा लोकार्पण
752
करोड़ रुपए से चल रहा महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के कार्य के प्रथम फेज में महाकाल पथ , रूद्र सागर को सीवर से मुक्त कर सुन्दर बनाना सहित विश्राम धाम के कार्यों का लोकार्पण होना था। मोदी के कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद अब इन कार्यों का लोकर्पण कब होगा अभी ये तय नहीं है। लेकिन अब 18 जुलाई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही अगली तारीख तय होगी


752
करोड़ के कार्य
महाकाल के भक्तो भक्तों की सुविधा मिलने लगेगी। 752 करोड़ के चल रहे विस्तारीकरण के कामों के बिच जून 2022 में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। त्रिवेणी संग्रहालय के करीब से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बन रहा है, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 9 अलग अलग द्वार रहेंगे, जेके सीमेंट 4.5 करोड रुपए की धर्मशाला बनाकर मंदिर को संचालन के लिए देगा, महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा किया जाएगा , इसके बाद महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा, महाकाल मंदिर क्षेत्र 2.2 हेक्टर से बढ़कर 20 हेक्टर से अधिक हो जाएगा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.