
जबलपुर, । जबलपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कोच रेस्टोरेंट का पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया।
पमरे में गैर-किराया राजस्व (एनआरएफ) के तहत नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना (एनआईएनएफआरआरएस) को कार्यान्वित करके अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे हैं।
इसी श्रंखला में जबलपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को गैर-किराया राजस्व तहत व्यवसायिक उपयोग करते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट स्थापित किया गया है। श्री गुप्ता के साथ प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल सरन माथुर द्वारा जबलपुर मण्डल के अधिकारियों के साथ नवनिर्मित रेल कोच रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।