अब जल्द ही पूरे होंगे पीएम आवास, केंद्र ने जारी किए 4.13 करोड़ रुपए

Updated on 25-11-2022 04:13 PM

भोपाल

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत जितने आवासों का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उन परियोजनाओं को पूरा करने केन्द्र सरकार ने 4 करोड़ 13 लाख 40 हजार रुपए आवंटित किए है। इस राशि को अगले बीस दिनों में खर्च करने के निर्देश दिए गए है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी गरीबी  उपशमन मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत बीएलसी घटक की जिन परियोजनाओं में 19 नवंबर तक कम्पलीट स्तर की जियो टेगिंग रिपोर्ट के अनुसार स्वीकृत  आवासों के विरुद्ध 90 प्रतिशत या इससे अधिक आवास पूर्ण हो चुके है उन पािरयोजनाओं में तीसरी किश्त की राशि पात्र हितग्राहियो को देने के लिए चार करोड़ तेरह लाख, चालीस हजार रुपए की राशि निकायों को ट्रांसफर कर दी गई है।  सभी निकायों को यह राशि हितग्राहियों के खातों में वितरित करने की अनुमति दी गई है।  यह राशि अगले बीस दिन में खर्च करने के निर्देश दिए गए है। इस परियोजना में सभी इकाइयों को पूर्ण कर कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र भी संचालनालय को देना होगा। सभी नगरीय निकाय के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए है।पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हाउसिंग फार आॅल योजना के अंतर्गत इस राशि का खर्च किया जाना है।

मकरोनिया बुजुर्ग, सतना, मंझौली में सर्वाधिक राशि
पीएम आवास को पूरा करने के लिए मकरोनिया बुजुर्ग में  55 हितग्राहियों के लिए 27 लाख 25 हजार रुपए और सतना और मंझौली में 49-49 हितग्राहियों के लिए 24 लाख 50 हजार रुपए प्रत्येक निकाय के लिए मंजूर किए गए है। रुनजी गौतमपुरा में 42 हितग्राहियों के लिए 21 लाख और बारासिवनी के लिए 37 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.