पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों के मकान तोडे

Updated on 01-04-2022 11:03 PM

 भोपाल। मध्यप्रदेश की पुलिस दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के मकान धराशाई कर दिए। रतलाम में देशद्रोह के आरोपी का मकान ढहाया गया तो वहीं रीवा में बलात्कार के आरोपी महंत का मकान जमींदोज किया गया। राजस्थान की जयपुर चित्तौड़ की पुलिस द्वारा निंबाहेड़ा में पकड़े गए तीन आतंकियों के अन्य साथियों की रतलाम में खोजबीन की जा रही है।

 पुलिस ने अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपितों के फोन काल डिटेल की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस के अमले ने देशद्रोह के मामले गिरफ्तार आरोपित इमरान खान के मोहन नगर स्थित मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर चित्तौड़ की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 30 मार्च को निंबाहेड़ा में नाकाबंदी कर कार से जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था उनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। आरोपितों की पहचान रतलाम के सेफुद्दीन, अल्तमस जुबेर के रूप में हुई। इसके बाद सूचना मिलने पर रतलाम पुलिस भी सक्रिय हो गई उनके साथियों की खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के घरों में तलाशी ली थी

 इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन का दल मोहन नगर पहुंचा और देशद्रोह के मामले में करीब पांच साल पहले गिरफ्तार किए गए आरोपित इमरान खान के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की मदद से उसका अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। मौके पर एसडीएम, सीएसपी, नगर निगम और पुलिस बल तैनात है। वही कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी आसपास जमा हो गई है। इमरान जमानत पर है। सूत्रों का कहना है कि इमरान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। वही आरोपितों के कई साथी शहर छोड़कर भाग गए हैं।

 महंत के मकान पर चला बुलडोजर: उधर रीवा के सर्किट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित महंत के मकान पर प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस ने आरोपित महंत सीताराम दास हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित महंत को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं आरोपित विनोद को जेल भेज दिया। इससे पहले महंत सीताराम को पुलिस नकाब पहनाकर सिविल लाइन थाने से करीब सौ मीटर दूर स्थित न्यायालय पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ताओं ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर नारेबाजी की। इस मामले के दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं।

 गुढ़ थाना अंतर्गत गुढ़वा गांव में आरोपित महंत ने बगैर अनुमति के 2800 वर्गफीट में मकान का निर्माण कराया था। प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कुछ घंटे में ही मकान को जमींदोज कर दिया। रोजगार सम्मेलन में बुधवार को रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी।

उन्होंने मंच से कहा था कि अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चला दो, उनको कुचल दो। किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उनके बयान के आधे घंटे बाद सिंगरौली से आरोपित महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं 24 घंटे के अंदर आरोपित के मकान पर भी बुलडोजर चल गया। रीवा पुलिस आरोपित को संरक्षण देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.