आपरेशन मुस्कान में पुलिस कर रही बेहतरीन काम : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 12-06-2022 07:50 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपरेशन मुस्कान में गुमशुदा बालिकाओं को तलाशने संबंधी पुलिस के बेहतरीन कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2021 से 31 मार्च 2022 तक 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को तलाशा जाकर परिजन को सौंपा गया है। पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिकाओं को ढूंढ़ निकालने के लिये तीन बार आपरेशन मुस्कान चलाया है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। पुलिस तंत्र को जनोन्मुखी बनाने के लिये प्रतिबद्ध सरकार ने 42 जिलों में नये महिला पुलिस थाने खोले हैं। प्रदेश के 52 जिलों में 52 मानव दुर्व्यापार निरोधी इकाइयाँ और 700 ऊर्जा-महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि 6 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक की अवधि में चलाये गये पहले आपरेशन मुस्कान में 2 हजार 444 बालिकाओं को ढूंढ निकाला गया। दूसरी बार आपरेशन मुस्कान 15 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक चलाया गया, इस अवधि में एक हजार 958 बालिकाओं को तलाशा गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 16 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक तीसरे आपरेशन मुस्कान में एक हजार 698 बालिकाओं को ढूंढकर परिजन को सौंपा गया है। उन्होंने कहा है कि गुमशुदा बालिकाओं और महिलाओं को ढूंढने के प्रयास मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं, जिसमें आशातीत सफलता भी प्राप्त हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.