पुलिसकर्मी आपात परिस्थितियों के साथ ही जन-सेवा में भी आगे : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 22-09-2022 05:21 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पुलिसकर्मी आपात परिस्थितियों के साथ ही जन-सेवाओं में भी सबसे आगे रहते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने यह बात जिला चिकित्सालय बैतूल में पुलिसकर्मियों के रक्तदान शिविर में कही। मंत्री डॉ. मिश्रा और लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने गुरूवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय और उत्कृष्ट बालक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में आवासीय प्रबंधों का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा की। मंत्री डॉ. मिश्रा और राज्य मंत्री धाकड़ ने छात्रावास में भगवान बिरसा मुंडा और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में मंत्री डॉ. मिश्रा और राज्य मंत्री धाकड़ ने रक्तदान कर रहे पुलिस के जवानों के जन-सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं से मुलाकात कर उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। प्रसूताओं से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन से भी चर्चा कर समस्याओं के बारे में पूछताछ की।

छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से की चर्चा

मंत्री डॉ. मिश्रा और राज्य मंत्री धाकड़ ने उत्कृष्ट बालक आदिवासी छात्रावास में छात्रावास परिसर, कक्षों के साथ ही टॉयलेट्स की स्वच्छता का भी मुआयना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं के साथ पढ़ाई के संबंध में भी बातचीत की। उन्होंने नीट और जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे मेधावी छात्रों को उपयोगी पुस्तकें प्रदान कर शुभकामनाएँ दी।

क्षेत्रीय सांसद डी.डी. उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, आदित्य शुक्ला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.