VC से व्यस्त पुलिसकर्मी करेंगे पेशी तो मिलेगा इनाम

Updated on 11-09-2022 05:21 PM

प्रदेश की अदालतों में लंबित आपराधिक मामलों में पुलिस की अनुपस्थिति से बढ़ती पेंडेंसी को कम करने के लिए आगर पुलिस ने नया प्रयोग किया है। यदि यह प्रयोग सफल रहा और इसके परिणाम स्वरूप अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाने में असर दिखा तो यह नवाचार प्रदेश भर में लागू हो सकता है। इस प्रयोग में पुलिसकर्मियों को पेशी पर जाने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

आगर जिले में हाल ही में हुई मॉनिटरिंग सेल की बैठक में यह बात सामने आई कि पुलिसकर्मियों और अफसरों के अदालत में पेशी पर नहीं पहुंचने के चलते भी कोर्ट के मामलों में पेडेंसी बढ़ रही है। बैठक में तय किया गया कि इसका कुछ हल निकाला जाए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अपने स्टाफ से बातचीत की तो पता चला कि कई बार पुलिसकर्मी और अफसर दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं, कई बार वे किसी मामले के संबंध में शहर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे में वे उपस्थित नहीं हो पाते।

इसके बाद एसपी ने तय किया कि पेशी पर उपस्थित होने की कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए कि पुलिस का काम भी प्रभावित न हो और उपस्थिति भी कोर्ट में हो जाए। इसके लिए तय किया गया कि जो पुलिसकर्मी और अफसर अपनी व्यस्तता के दौरान वीडियो कॉंफे्रंसिंग के जरिए अदालत की पेशी में उपस्थित होगा उसे इनाम दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के हाथ में ज्यादा इनाम देने की स्थिति नहीं रहती है, इसलिए फिलहाल ऐसी पुलिसकर्मियों और अफसरों को 100 रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इस पूरे नवाचार को प्रदेश भर में लागू किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.