मध्यप्रदेश में राजनीति सदैव राष्ट्रवादी रही है, यहाँ क्षेत्रीयता पर राजनीति को कभी आधार नहीं मिला : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 05-05-2022 06:25 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की राजनीति कभी भी व्यक्तिवादी नहीं रही। मध्यप्रदेश में सदैव राष्ट्रवादी राजनीति के स्वर मुखर रहे हैं। यहाँ क्षेत्रीयता पर राजनीति को कभी आधार प्राप्त नहीं हुआ। मध्यप्रदेश में दो ध्रुवीय राजनीति की परम्परा रही है।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान सुप्रतिष्ठित राजनैतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर की दो पुस्तकें "समकालीन राजनीति-मध्यप्रदेश'' और "चुनावी राजनीति-मध्यप्रदेश'' के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, जन-प्रतिनिधि, श्रीमती साधना सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गिरिजा शंकर की पुस्तकों में प्रदेश की सभी राजनैतिक परिस्थितियों का यथार्थपरक विवरण है। पुस्तकें प्रदेश के गठन के बाद की सभी घटनाओं का विस्तृत और सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए आगे बढ़ती हैं। लेखक द्वारा प्रस्तुत राजनैतिक दलों और राजनैतिक व्यक्तित्वों का गहराई और व्यापकता से सटीक विवरण प्रभावित करता है।

श्री गिरिजा शंकर जैसे विश्लेषक और अध्येता की वर्तमान और आगे आने वाली पीढ़ी को बहुत आवश्यकता है। उनकी पुस्तकें राजनैतिक जगत में सक्रिय व्यक्तियों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और सामान्यत: प्रदेश की राजनीति में रूचि रखने वालों के लिए उपयोगी और प्रदेश के परिदृश्य के संबंध में गहरी समझ विकसित करने में सहायक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गिरिजा शंकर का निष्पक्ष दृष्टिकोण, लेखन और कृतित्व उन्हें विशिष्ट स्थान प्रदान करता है। गीता के श्लोक के अनुसार लगाव से मुक्त अपेक्षारहित, अभिमान से दूर धैर्यशील, हर परिस्थिति में सम रहने वाले सरल व्यक्तित्व के धनी गिरिजा शंकर उत्साह से परिपूर्ण रहते हैं। वे अपने सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उत्साहित बनाए रखने का सामर्थ्य भी रखते हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में राजनैतिक प्रतिस्पर्धा तो होती है, राजनैतिक शत्रुता नहीं होती। राजनीति में व्यवहार की शालीनता, प्रदेश की धरोहर हैं, यहाँ चुनावों के बाद सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया में भी शालीनता विद्यमान रहती है। गिरिजा शंकर की पुस्तकों ने प्रदेश के राजनैतिक घटनाक्रम को आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित किया है।

समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि गिरिजा शंकर की पुस्तकें प्रदेश में सक्रिय सभी राजनैतिक दलों को कुछ कुछ सबक देती हैं। राजनैतिक घटनाक्रम के वास्तविक वर्णन से ही यह संभव हुआ है। यह पुस्तकें राजनैतिक शोधार्थियों और राजनीति में सक्रिय रहने वालों के लिए उपयोगी हैण्डबुक सिद्ध होंगी।

वरिष्ठ पत्रकार तथा राजनैतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर ने कहा कि यह पुस्तकें लिखना एक सपने के साकार होने जैसा था। उन्होंने पुस्तकों की सृजन यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मनोज कुमार ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.