मतदान कर्मी निष्पक्ष होकर मतदान करायें- कलेक्टर

Updated on 18-06-2022 09:06 PM

मुरैना नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान कर्मी निष्पक्ष होकर मतदान करायें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, इसलिये प्रशिक्षण के हर बिन्दुओं को गंभीरता से समझे, समझ में नहीं आये तो उसे बार-बार पूछे।

 यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन बी.कार्तिकेयन ने मास्टर ट्रेनर्स को दिये, जिसका वे पीठासीन अधिकारी और पी-1 को प्रशिक्षण दे रहे थे। यह प्रशिक्षण पॉलीटेक्निक कॉलेज मुरैना में 16 जून से 18 जून तक दिया जा रहा है। जिला शिक्षाधिकारी श्री सुभाष शर्मा, डीपीसी श्री डीके शर्मा ने बताया कि नगरीय निकाय में 4 हजार 77 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक पॉलिंग पार्टियों में 4 लोग रहेंगे।


जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि 8 नगरीय निकायों में 635 मतदान केन्द्र बनाये गये है। मतदान केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों का प्रबंध किया जा रहा है। .व्ही.एम एवं व्ही.व्हीपैट एवं निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल सुरक्षा के अधीन अपने निर्दिष्ट मतदान केन्द्र के लिये प्रस्थान कर जाते है। मतदान के बाद क्लोज बटन दबाना भूलें।


पीठासीन अधिकारी द्वारा बीयू, सीयू एवं व्हीव्हीपैट प्राप्त करने के पश्चात की जाने वाली कार्यवाही
बीयू, सीयू एवं व्हीव्हीपैट के यूनिट आईडी क्रमांक का प्रदाय की गई सूची से मिलान करें। बीयू, सीयू, एवं व्हीव्हीपैट के एड्रेस टेग की जांच करें। व्हीव्हीपैट के पीछे का पेपर नॉब (काले कलर का स्वीच) चौक करें। व्हीव्हीपैट को सीधे सूर्य के प्रकाश में अत्यधिक तेज रोशनी में जैसे हेलोजन बल्ब, हाई वोल्टेज बल्ब आदि की रोशनी में नहीं रखना है। पोलिंग पार्टी को किसी भी परिस्थिति में मशीन प्राप्त करने के पश्चात से मॉकपोल के पूर्व तक, किसी भी प्रकार का टेस्ट व्हीव्हीपैट पर नहीं करना है।


ईव्हीएम में वोट देनें के लिये नीला बटन दबाने के बाद एक लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी और रेड बटन जलेगा। व्हीव्हीपैट में जिस पर एक पर्ची प्रत्याशी का सरल क्रमांक, नाम एवं उसका चुनाव चिन्ह होगा, 7 सेकेण्ड तक दिखाई देगी, तत्पश्चात पर्ची ड्राप बॉक्स में अंदर गिर जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.