गरीब का अन्न, गरीब के घर पहुँचे : श्री चौहान

Updated on 18-04-2022 05:23 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन की योजनाओं का जिले में व्यवस्थित क्रियान्वयन हो और उनका लाभ आमजन को सुगम रूप से मिलना, सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि गरीब का हक, गरीब को मिले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गरीब का हक मारने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भिण्ड जिले की लहार तहसील स्थित रावतपुरा में अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, कमिश्नर ग्वालियर-चंबल श्री आशीष सक्सेना, एडीजी चंबल श्री राजेश चावला, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि राशन वितरण व्यवस्था दुरूस्त करें, गरीब का अन्न गरीब के घर पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाये। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलायें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रहे। योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची पंचायतों एवं नगर पालिका में चस्पा भी की जाये। योजना में लापरवाही या पैसे मांगने संबंधी शिकायतों में संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले में अमृत तालाब योजना में 15 जून तक दिये गये लक्ष्य के अनुरूप तालाबों का निर्माण करें, जिससे इन तालाबों में वर्षा जल-संचयन हो सके। मुख्यमंत्री ने जिले में लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की जानकारी ली और आगामी 2 से 11 मई तक होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कन्या विवाह योजना पुनः नये स्वरूप में प्रारंभ हो रही है। जिले के सभी ब्लॉक में कन्या विवाह के सामूहिक कार्यक्रम किये जायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले से कुपोषण को जड़ से मिटाकर प्रदेश का पहला कुपोषण मुक्त जिला बनाना है। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि इसके लिए प्रभावी योजना बनाकर तेजी से कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन्होंने आँगनवाड़ी गोद ली है, वे नियमित आँगनवाड़ी जाकर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने में अपना सहयोग दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ग्राम-अपने शहर का गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता हो, जिससे स्थानीय लोग अपने ग्राम एवं शहर के गौरव को याद करें। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सद्भाव एवं समरसता का माहौल बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले में रोजगार दिवस की जानकारी ली और निर्देश दिये कि जिले के युवाओं को रोजगार मिले इस ओर विशेष ध्यान दिया जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में जिले के सरसों के तेल की ब्रांडिंग के निर्देश दिए। छोटी ऑयल मिल को प्रोत्साहित किया जाये, जिससे वे पैकेजिंग भी करें। सरसों का वैल्यू एडिशन कैसे हो, इस पर संबंधित व्यक्तियों एवं विभागों की बैठक आयोजित कर चर्चा करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं देना है, माफिया को जड़ से उखाड़ फेंको। माफिया के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहे, जिले को माफियामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहे एवं अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अटल प्रगति पथ के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नये आयाम मिलेंगे और क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन, सीएम राईज स्कूल, सैनिक स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जिला अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में अवगत करवाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.