कोयले की कमी से गहरा रहा बिजली संकट

Updated on 01-05-2022 05:51 PM

भोपाल    प्रदेश के ताप विद्युत गृहों में कोयले की कमी बरकरार है। मप्र पावर जनरेशन कंपनी क्षमता से काफी कम बिजली पैदा कर रहा है। मप्र पावर जनरेशन कंपनी के थर्मल पावर प्लांट की कुल क्षमता 5400 मेगावाट है जबकि बिजली का उत्पादन 3572 मेगावाट ही किया जा रहा है। गत दिवस बिजली की मांग 28 करोड़ 22 लाख यूनिट तक पहुंची। जिसकी तुलना में 26 करेाड़ 89 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। ऐसे में करीब 1780 मेगावाट बिजली के लिए अघोषित कटौती की गई।

बीते शुक्रवार को दिन में पौने चार बजे बिजली की सर्वाधिक मांग 12300 मेगावाट तक रही। कम उत्पादन की वजह कुछ इकाइयां रखरखाव के लिए तो कुछ कोयले की कमी के कारण क्षमता से कम उत्पादन कर रही हैं। सबसे बड़े खंडवा के श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह की क्षमता 2520 मेगावाट है जिसकी तुलना में यहां 1950 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। यहां महज चार दिन का कोयला बचा है।

 इस वजह से कम लोड पर बिजली उत्पादन हो रहा है। इस संबंध में स्टेट लोड डिस्पेंच सेंटर के मुख्य अभियंता केके प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार को मप्र पावर जनरेशन कंपनी की इकाइयों से 3572 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ। शेष केंद्रीय और निजी उपक्रमों की मदद से बिजली की आपूर्ति की गई। बिजली कंपनियों ने कोयले की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास तेज कर दिए है। इस संबंध में रेल अधिकारियों से भी संपर्क कर कोल की सप्लाई के लिए अतिरिक्त बढ़ाने की मांग की गई है। वहीं कोल कंपनियों का भी बकाया जल्द भुगतान किया जा रहा है ताकि कोयला सप्लाई में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

 

इकाई - क्षमता - उत्पादन

सारणी तापगृह -1330 - 508 मेगावाट

संजय गांधी तापगृह - 1340 - 900 मेगावाट

अमरकंटक तापगृह- 210- 214 मेगावाट

श्रीसिंगाजी तापगृह - 2520 - 1950 मेगावाट


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.