ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 4 बजे किया क्षेत्र का भ्रमण

Updated on 12-11-2022 05:42 PM

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को क्षेत्र के नागरिकों के प्रति अपनी जबावदारी एवं प्रतिबद्वता को दोहराते हुए तडके 4 बजे भोपाल से ग्वालियर पहुँचते ही स्टेशन से सीधे क्षेत्र में लक्ष्मण तलैया पहुँच गए और सडक, पानी, विद्युत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आमजनता से भी मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की। क्षेत्र के नागरिकों ने सडक एवं पानी को लेकर हो रहे कार्यों पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि अब पानी साफ आ रहा है और सडक निर्माण भी हो गया है।

ऊर्जा मंत्री ने घोसीपुरा एवं रामदास घाटी में भी निरीक्षण किया तथा पानी लीकेज की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। फिर गेंडे वाली सडक पर निरीक्षण करते हुए रोड निर्माण का कार्य देखा और क्षेत्र के नागरिकों की कुंडी खडकाकर उन्हें उठाया तथा विद्युत व्यवस्था, सडक निर्माण एवं पानी को लेकर जानकारी ली। वार्ड 36 स्थित जीवाजीगंज में निरीक्षण के दौरान एक नाली में कचरा भरा पाए जाने पर स्वयं फावड़ा लेकर नाली की सफाई की तथा क्षेत्र के अधिकारियों को नियमित सीवर व नाली की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हनुमान चैराहे में सड़क के गड्डों को भरने के निर्देश दिए। फिर जेएएच अस्पताल की सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क का कार्य जल्द पूरा करें।

आनंद नगर के सी ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान जलभराव की समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वयं गंदे पानी में खडे होकर अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की जनता से माफी मांगते हुए तत्काल सफाई कराने का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री तोमर पीतांबरा कॉलोनी में भी नागरिकों से चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.