पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र बिछिया में ऊर्जीकृत किया 132 के.व्ही. सब-स्टेशन

Updated on 22-07-2022 07:54 PM

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने मंडला जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र बिछिया में 15 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से 132 के.व्ही. सब-स्टेशन और 27 करोड़ की लागत से 132 के.व्ही. मंडला-बिछिया डबल सर्किट डबल स्ट्रिंगिंग लाइन स्थापित कर मंडला जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती दी है। गत दिवस 132 के.व्ही. की 44 किलोमीटर लाइन और 50 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के साथ नये 132 के.व्ही. सब-स्टेशन बिछिया को ऊर्जीकृत किया गया। इस सब-स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के 316 गाँव के करीब 40 हजार विद्युत उपभोक्ता को अब उचित वोल्टेज की गुणवत्तापूर्ण विद्युत न्यूनतम व्यवधान के साथ मिल सकेगी।

दुर्गम इलाकों में घने जंगलों के बीच से निर्मित की गई है लाइन

कंपनी के अति उच्च दाब निर्माण संकाय के मुख्य अभियंता इंजी. आर.के. खंडेलवाल ने बताया कि 132 के.व्ही. बिछिया सब-स्टेशन के लिये मंडला से 132 के.व्ही. का फीडर लाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। दुर्गम इलाकों में घने और रिजर्व जंगलों के बीच करीब 44 किलोमीटर की डबल सर्किट लाइन का निर्माण 27 करोड़ की लागत से किया गया है। करीब 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र में लाइन ले जाने के लिये वन विभाग से अनुमति प्राप्त करनी पड़ी, इस पूरे निर्माण में 5.256 किलोमीटर का रिजर्व वन क्षेत्र भी शामिल है।

50 कि.मी. फीडर अब हो गया 200 मीटर

66 किलोमीटर की लाइन हुई 16 किलोमीटर

नये सब-स्टेशन के बनने से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बहुत लाभ होगा। बिछिया सब स्टेशन से 33 के.व्ही. के फीडरों से बिछिया, घुटास, कुदेला आदि क्षेत्रों को उचित गुणवत्ता की व्यवधान रहित बिजली उपलब्ध रहेगी। पहले बिछिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति 132 के.व्ही. सब-स्टेशन मंडला से 50 किलोमीटर लंबे 33 के.व्ही. फीडर से हुआ करती थी। इस सब-स्टेशन के बनने से ये फीडर अब मात्र 200 मीटर का हो गया है। इसी तरह पहले घुटास के लिये 66 किलोमीटर लंबा 33 के.व्ही. का फीडर था, जो अब घट कर 16 किलोमीटर का रह जायेगा। इसी तरह 33 के.व्ही. कुदेला सब-स्टेशन को 146 किलोमीटर लंबे फीडर से विद्युत सप्लाई मिला करती थी, जो अब घट कर 81 किलोमीटर हो गई है। इस फीडर से 203 गाँव के 22 हजार 640 उपभोक्ता को विद्युत सप्लाई की जाती है।

मंडला जिले का चौथा अति उच्च दाब सब-स्टेशन

132 के.व्ही. सब-स्टेशन बिछिया, मंडला जिले का चौथा अति उच्च दाब का सब-स्टेशन है। इसके पहले कंपनी द्वारा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन मंडला, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन मनेरी तथा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन नैनपुर से मंडला जिले में विद्युत आपूर्ति की जाती थी। इस नये सब-स्टेशन के बनने से मंडला जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 250 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

प्रदेश का 407 नंबर का अति उच्च दाब सब-स्टेशन

बिछिया, कंपनी का 407वें नंबर का अति उच्च दाब सब-स्टेशन है। प्रदेश में 132 के.व्ही. के 307, 220 के.व्ही. के 86 तथा 400 के.व्ही. के 14 सब-स्टेशन संचालित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.