मध्यप्रदेश में सभी दुकानदारों से GST वसूली के लिए अभियान की तैयारी-

Updated on 19-06-2022 05:21 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार कड़की में चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खर्चे कम करने को तैयार नहीं है। 1 जुलाई से हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे क्योंकि GST राहत के नाम पर केंद्र सरकार से 10000 करोड़ रुपए मिलना बंद हो जाएंगे। जो पिछले 5 साल से लगातार मिल रहे थे। ऐसी स्थिति में सरकारी खजाना भरने के लिए हर दुकानदार से GST वसूली की संभावनाओं के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

1 जुलाई से मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति गड़बड़ा जाएगी
उल्लेखनीय है कि 5 साल पहले भारत में जब जीएसटी लागू हुआ था। तब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 5 साल तक क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान किया था। इसके तहत मध्य प्रदेश को हर साल 10,000 करोड़ रुपए मिलते थे। 1 जुलाई 2022 से यह रकम मिलना बंद हो जाएगी। यानी कि मध्यप्रदेश के सरकारी खजाने में 10000 करोड़ रुपए की कमी हो जाएगी। जबकि पहले से ही ढाई लाख करोड़ रुपए का लोन और उसका ब्याज भारी पड़ रहा है। 

सरकार 10,000 करोड़ का इंतजाम कहां से करेगी
अच्छी सरकार वह होती है जो पैसा कमाए और जनता के हित में खर्च करें लेकिन मध्य प्रदेश सरकार पैसा कमाने के बजाय TAX बढ़ाने में विश्वास रखती है। हालात यह है कि मध्यप्रदेश में लगभग सभी प्रकार के TAX अपने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। इसलिए सरकार करदाताओं की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रही है। मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर आयुक्त लोकेश कुमार जाटव का कहना है कि एक तरफ हम करदाताओं की संख्या बढ़ाएंगे और दूसरी तरफ GST ऑडिट भी होगा। यानी GST के छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी। 

मध्यप्रदेश में कौन सी दुकानों से GST वसूली की जाएगी 
राजस्व वसूली के लिए अब ब्यूटी सैलून, पार्लर, ब्रोकरेज सर्विसेज, कैटरिंग सर्विसेज, डीजे, बैंड, लाइट साउंड, इवेंट मैनेजमेंट, रेस्त्रां, टूर एंड ट्रेवल्स, आर्किटेक्ट, प्लंबर, हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी, बोरिंग, कॉस्मेटिक सर्जरी, पेस्ट कंट्रोल सर्विसेस, सिक्योरिटी सर्विसेज, मैन पॉवर सर्विसेज, फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी, वैलनेस इंडस्ट्री जैसे कि योगा, जिमिंग, हेल्थ एप, जुंबा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोचिंग. मैरिज गार्डन आदि सेवाओं का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा, ताकि इनसे सख्ती से टैक्स वसूल सकें। 

खुदरा वस्तुओं एवं खास तौर पर ऐसी वस्तुएं व सामग्री, जो लोकल मेड है और लोकल सप्लाय की है जैसे ईंट, रेती, दोने, पत्तल, डिस्पोजल आइटम्स के साथ गुटखा, लोकल सिगरेट सहित कई एरिया हैं, जहां विभाग राजस्व वृद्धि के प्रयास कर सकता है। 

स्टॉक ब्रोकर, इंश्योरेंस एजेंट, म्यूचुअल फंड ब्रोकर, आर्किटेक्ट, सिंगर, डांसर, ऑनलाइन गेमिंग, प्रोफेशनल टैक्स, इंटरनेट सॉफ्टवेयर, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.