खरगोन, बड़वानी व खंडवा जिलों में शुरू हुई तैयारी

Updated on 14-03-2022 10:19 PM

भोपाल प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा प्रदूषण से मुक्त होकर सदानीरा बनी रहे, इसके लिए अब सरकार नर्मदा पट्टी में प्राकृतिक खेती की तैयारी में है। प्रदेश के साथ निमाड़ में खरगोन, बड़वानी खंडवा जिलों की 7 तहसीलों में नर्मदा किनारे के 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 2 लाख हेक्टेयर रकबे में प्राकृतिक खेती होगी। इसमें सबसे ज्यादा रकबा कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रभार वाले खरगोन जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर है।

अफसरों का कहना है कि रसायन से मुक्त होकर नर्मदा सदानीरा बनेगी। खरगोन कृषि विभाग के मुताबिक जिले के किसान औसत 14 हजार 200 रुपए प्रति हेक्टेयर कीटनाशक खाद पर किसान खर्च कर रहे हैं। जानकार बताते हैं रासायनिक खेती की तुलना में प्राकृतिक खेती पर 35 प्रतिशत तक खर्च बच जाता है। तीन जिलों में 284 करोड़ रुपए रासायनिक खाद कीटनाशक के सालाना बचेंगे।

ऐसे बचेंगे 284 करोड़ रुपए

निमाण में अनुमानित 14200 रुपए प्रति हेक्टेयर खाद कीटनाशक पर सालाना खर्च होते हंै। 2 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है। इस तरह कुल 284 करोड़ रुपए होते हैं।

रासायनिक खेती से घुल रहा जहर

लगातार रासायनिक खेती से जीवन में भी जहर घुल रहा है। कम उम्र के कैंसर रोगी मिलने लगे हैं। इसलिए सरकार नर्मदा किनारे प्राकृतिक खेती की शुरुआत कर रही है।ज् - कमल पटेल, कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.