स्थापना दिवस पर 50 लाख हितग्राहियों को लाभ देने की तैयारी

Updated on 25-10-2022 04:58 PM

भोपाल

प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में पात्र 50 लाख हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों में कलेक्टरों से रिपोर्ट 25 अक्टूबर तक देने के लिए कहा गया है। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए गांवों में भी आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार ग्राम स्तर पर ही वितरित किए जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठकें भी ले चुके हैं और इसे व्यापक रूप में मनाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद यह तय हुआ है कि एक नवम्बर को सभी जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरियाँ निकाली जाएंंगी।  इसके बाद सभी जिलों में जन-सेवा अभियान स्वीकृति-पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। खास बात यह है कि सभी 22 हितग्राहीमूलक योजनाओं में जिन नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना गया है, उन्हें स्वीकृति पत्र देने का काम भी किया जाएगा और इस दिन 50 लाख हितग्राही इसके लिए प्रदेश भर में स्वीकृति पत्र के लिए घोषित किए गए हैं।

ये कार्यक्रम भी होंगे
इसके बाद दो नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन सभी जिलों में किए जाएंगे। तीन नवम्बर को सभी जिलों में स्वच्छता गतिविधियां और महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसी दिन से ग्रामीण खेल प्रतियोगिता और व्यंजन प्रतियोगिताएं भी होंगी। चार नवम्बर को एक जिला-एक उत्पाद पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे और रोजगार मेले भी लगाए जाएंगे। पांच नवम्बर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर प्रतियोगिता होंगी। छह नवम्बर को सभी जिलों में पौधरोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। सात नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों और राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.