सांची दूध के दाम डेढ़ से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने की तैयारी

Updated on 02-03-2022 04:56 PM

भोपाल प्रदेश में सांची दूध के दाम प्रति लीटर डेढ़ से दो रुपये बढ़ाने की तैयारी की जा रही है हालांकि दाम बढ़ाने के बाद भी यह सांची दूध अमूल दूध की तुलना में उपभोक्ताओं को एक से डेढ़ रुपये कम में मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दो वर्ष मप्र सरकार ने सांची दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं, जबकि अमूल दूध के दाम बढ़ते रहे हैं इसलिए वर्तमान में अमूल के दाम बढऩे के बाद यह उपभोक्ताओं को अधिकतम प्रति लीटर 60 रुपये का पड़ रहा है तो वहीं सांची दूध 54 रुपये में ही मिल रहा है। यदि डेढ़ से दो रुपये लीटर की बढ़ोतरी होती है तब भी 56 रुपये प्रति लीटर में सांची दूध मिलेगा।

हालांकि आम उपभोक्ता सांची दूध के दाम बढ़ाए जाएं, इसके पक्ष में नहीं है। उपभोक्ता अनिल बाजपेयी, अशोक कापसे, चंद्रशेखर यादव अन्य का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वैसे भी सहकारी दुग्ध संघों का गठन लाभ हानि सिद्धांत पर किया गया है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ करोड़ों रुपये के लाभ में है तब दाम बढ़ाने की जरुरत ही नहीं है। बता दें कि सांची प्रदेश सरकार का सहकारी ब्रांड है जो अलग-अलग मात्रा वैरिएंट में उपभोक्ताओं को मिलता है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ समेत प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघ दूध का कारोबार करते हैं। राजधानी भोपाल समेत आसपास के 12 जिलों में 3.20 लाख लीटर दूध की रोज खपत होती है वहीं प्रदेश भर में सांची ब्रांड के दूध की रोज करीब आठ लाख लीटर मांग है। अब सहकारी दुग्ध संघों द्वारा दाम बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव बना रहे हैं जो एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) को भेजे जाएंगे। अनुमति मिलने के बाद बढ़े हुए दाम लागू किए जाएंगे। ये दाम 10 मार्च के पहले बढ़ सकते हैं।

दूध के खरीदी दाम भी बढ़ेंगे

यदि दूध के बिक्री दाम बढ़ाने पर एमपीसीडीएफ सहमति देता है तो स्वभाविक है कि किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं हालांकि यह दाम छह माह पूर्व ही बढ़ाए गए थे। आमतौर पर जब भी बिक्री दाम बढ़ाए जाते है तब खरीदी दामों में भी बढ़ोतरी की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.