भगवान शंकर को "कैद" से मुक्त कराने बड़े आंदोलन की तैयारी

Updated on 08-04-2022 04:50 PM

भोपाल रायसेन स्थित भगवान शंकर के मंदिर सोमेश्वर धाम के ताले पूरी तरह खुलवाने के लिए प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान के बाद सोमेश्वर धाम मंदिर का मामला गरमाता जा रहा है। शराबबंदी की मांग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंदिर के ताले खुलवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने 11 अप्रैल को सोमेश्वर धाम मंदिर में शिवजी का अभिषेक करने का ऐलान किया है। इसके लिए लोगों को बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। उमा भारती ने ट्वीट में कहा- मान्यता है कि नवरात्रि के बाद के पहले सोमवार को शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। 11 अप्रैल को गंगोत्री से लाए हुए गंगाजल से रायसेन के सोमेश्वर धाम में गंगाजल चढ़ाऊंगी। राजा पूरणमल, उनकी पत्नी रत्नावली, दोनों बेटे बेटी और सैनिकों का तर्पण करूंगी। अपनी अज्ञानता के लिए क्षमा मांगूंगी।

गौरतलब है कि पिछली बार 1974 में मंदिर का ताला खुलवाने के लिए एक बड़ा आंदोलन हुआ था। जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता प्रकाशचंद सेठी ने खुद मंदिर के ताले खुलवाए थे। उस दौरान केके अग्रवाल यहां के कलेक्टर थे।

आंदोलन के बाद से मंदिर के पट साल में एक बार महाशिवरात्रि पर 12 घंटे के लिए खोले जाते हैं। इस दिन यहां मेले का आयोजन भी होता है। लेकिन अब इस मंदिर को भक्तों के लिए पूरी तरह खोलने की मांग हो रही है। भाजपा के नेता, विधायक और मंत्री भी मंदिर खोलने के पक्ष में हैं।

11 अप्रैल को जुटेगा हजारों भक्तों का रेला

रायसेन में बंद मंदिर को खोलने के लिए उमा भारती ने पंडित प्रदीप मिश्रा का समर्थन किया है। उमा भारती 11 अप्रैल सोमवार को सोमेश्वर धाम रायसेन किले पर भगवान शिव का अभिषेक करेंगी। साथ ही उन्होंने रायसेन समेत आसपास के सभी भक्तों से अभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 बता दें कि बीते दिनों व्यास गद्दी से शिवमहापुराण कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के सामने पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज्य में ही शिव कैद में हैं। ऐसे में कैसे सुख हो सकता है। जो देवों का देव महोदव हैं, लेकिन वो देश की आजादी के बाद से कैद में है और आज तक कोई उनको कैद से बाहर नहीं ला सका है। रायसेन के लोगों धिक्कार है, जो आज तक उनको बाहर नहीं ला सके।

नेताओं और लोगों का मिल रहा समर्थन

पं. प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर रायसेन किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर धाम में शिवजी मंदिर पर लगा ताला सुर्खियों में गया है। मंदिर का ताला खुलवाने के लिए नेताओं और लोगों का समर्थल मिल रहा है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अब किसी मंदिर में भगवान कैद में नहीं रहेंगे।

 प्रदेश में भगवान और भक्तों का राज है। वे खुद दर्शन के लिए वहां जाएंगे। सांची के विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कहा कि जन भावना को ध्यान में रखते हुए मंदिर के ताले खुलने चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.