श्रमोदय विद्यालयों को मॉडल के तौर पर तैयार करें, मैं भी देखने जाऊँगा : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 03-09-2022 05:09 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में श्रमोदय विद्यालयों को मॉडल के तौर पर तैयार करें। इन विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखने मैं भी जाऊँगा। भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभी पात्र निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड अभियान चला कर बनाए जाना सुनिश्चित करें। संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग की समीक्षा कर रहे थे। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर जनजाति पंचायत में इंजीनियर तैयार करें। लेबर केस मैनेजमेंट सिस्टम प्रारंभ करने के लिए निर्धारित समय- सीमा के कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती की कार्यवाही तेजी से करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे द्वारा की गई घोषणाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए। विभाग की 33 सेवाएँ लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम में शामिल हैं, इनका लाभ बिना किसी असुविधा के श्रमिकों को दिया जाए। असंगठित श्रमिकों के डाटा बेस को ई- श्रम पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विभाग कर्मकार मंडल के अंतर्गत प्राप्त होने वाले उपकर के क्षेत्र विस्तार की संभावनाओं का परीक्षण करे। उन्होंने कहा कि विभाग में संचालित आईटीआई को आदर्श आईटीआई बनाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.