ऑनलाइन गेम्स पर लगाम कसने की तैयारी

Updated on 13-01-2022 10:48 PM

भोपाल प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऑनलाइन गेम गंभीर विषय है। फायर गेम के चलते दुखद घटनाएं हो रही हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए हम ऑनलाइन गेम्स का एक्ट मध्य प्रदेश में लेकर रहे हैं, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। बहुत जल्दी ही इसको मूर्त रूप देने वाले हैं। बुधवार को ही भोपाल में 5वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का आदी था।

मिश्रा ने कहा कि फ्री फायर सहित अन्य ऑनलाइन गेमिंग से हो रही बच्चों की आत्महत्या जैसी घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही आनलाइन गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करने जा रही है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे विधानसभा के फरवरी-मार्च 2022 में प्रस्तावित बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। क़ानून अमल में आने पर ऑनलाइन गेमिंग संचालित करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

बुधवार को ही भोपाल के के बजरिया थाना क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में रहने वाले 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा ने घर में फांसी लगा ली थी। सूर्यांश फ्री फायर गेम खेलने का आदी हो गया था। वह दादा के मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलता था। इससे नाराज होकर कई बार परिवार वाले उसे फटकार भी लगा चुके थे। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में गेम की लत की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी के कारण सूर्यांश छुपकर गेम खेलता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.