राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन में होंगे शामिल

Updated on 28-05-2022 10:12 PM

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन में कालिदास संस्कृत अकादमी के पंडित सूर्यनारायण संकुल सभागार में आयोजित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्री कोविंद प्रात: 8 बजे भोपाल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 8:30 पर उज्जैन पहुँचेंगे। श्री कोविंद प्रात: 9:50 से 11:15 तक कालिदास अकादमी में आयोजित आयुर्वेद महासम्मेलन में शामिल होंगे।

आयुर्वेद सम्मेलन में होगी वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन में अखिल भारतवर्षीय आयुर्वेद विद्यापीठ एवं वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी होगा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन एवं जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस, महाअधिवेशन का मुख्य आकर्षण है, जिसका विषय "आयुर्वेद आहार स्वास्थ्य का आधार" है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 'आयुर्वेदिक औषधियों का मुक्त' व्यापार आदि विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श होगा। महासम्मेलन में विश्व विख्यात आयुर्वेद वैज्ञानिकों के सारगर्भित भाव उद्भाषित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.