प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र की स्टार्टअप नीति का करेंगे शुभारंभ

Updated on 13-05-2022 06:09 PM

भोपाल   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इंदौर में प्रदेश की स्टार्टअप नीति का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम 6.30 बजे आभासी माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही प्रदेश के तीन स्टार्टअप संचालकों से संवाद भी करेंगे।

 इसमें इंदौर के शाप किराना के तनुतेजस सारस्वत ग्रामोफोन के तौसीफ खान और भोपाल के उमंग श्रीधर डिजाइन स्टार्टअप की संस्थापक उमंग श्रीधर शामिल हैं। स्टार्टअप नीति का पोर्टल भी लांच किया जाएगा। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3.45 बजे पहुंचेंगे और निवेशकों से चर्चा करेंगे।

सम्मेलन में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप, संभावित उद्यमी, स्टार्टअप ईकोसिस्टम के सभी स्तंभ और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शिक्षाविद, निवेशक, मेंटर्स और देश के स्टार्टअप ईकोसिस्टम के अन्य हितधारक भी सहभागिता करेंगे। सम्मेलन में होंगे पांच सत्र एक दिवसीय कार्यक्रम में कुल पांच सत्र होंगे। इनमें तीन सेक्टोरल सत्र, स्टार्टअप एक्सपो और प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में स्टार्टअप नीति का शुभारंभ शामिल है।

शाम 5.30 बजे उद्योग विभाग के सचिव पी. नरहरि एमपी स्टार्टअप नीति की ब्रीफिंग और प्रस्तुति देंगे। 5.45 बजे केंद्र शासन के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) के सचिव अनुराग जैन कार्यक्रम संबोधित करेंगे। 5.55 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा संबोधित करेंगे। 6 बजे मुख्यमंत्री चौहान का उद्बोधन होगा। इसके बाद स्टार्टअप पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत स्टार्टअप को वित्तीय सहायता का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में करीब दो हजार लोग मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में सुबह 11 बजे से स्पीड मेंटरिंग सत्र होगा। इसमें स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ मिलेंगे और खुला संवाद होगा। दोपहर 12 बजे से 'कैसे करें स्टार्टअप' सत्र में प्रतिभागियों को नीति निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी। स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए पर भी बात होगी। दोपहर 1 बजे से फंडिंग सत्र होगा।

इसमें स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टीयर-वन और टीयर-टू शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे। दोपहर 2.45 बजे से पिचिंग सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे और फंडिंग के लिए अपने विचार रखेंगे। दोपहर 3.50 बजे से होने वाले स्टार्टअप के ईकोसिस्टम सपोर्ट सत्र में प्रतिभागी इस बारे में जानेंगे कि उनकी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप ईकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नई प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्टार्टअप स्पेस के लिए समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.