प्रधानमंत्री श्री मोदी और सीएम श्री चौहान देश और प्रदेश के लिये ईश्वर का वरदान हैं : मंत्री श्री सिंह

Updated on 28-04-2022 05:00 PM

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश और प्रदेश के लिये ईश्वर का वरदान हैं। इनके द्वारा देश और प्रदेश के विकास के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास अंडर ब्रिज की सौगात मिली है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात अंडर ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। मंत्री श्री सिंह ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में अंडर ब्रिज का लोकार्पण किया।

 रेलवे अंडर ब्रिज लोकार्पण अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल सौरभ बंदोपध्याय, निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय गौरव सिंह एवं अशोक कुमार सिंह सहित नगर निगम पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की माँग अनुसार नर्मदापुरम रोड पर बीआरटीएस को सभी वाहनों के लिये शाम को 5 घंटे खोला जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि अंडर ब्रिज के नाम के बारे में सांसद और क्षेत्रीय विधायक द्वारा जो सुझाव दिया जायेगा, उस अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।

 श्री सिंह ने कहा कि भोपाल स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करेगा और अभी देश की राजधानियों में भोपाल नम्बर एक पर है और देश के 3 टॉप शहरों में शामिल है। श्री सिंह ने कहा कि भोपाल में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है तथा इसे समय-सीमा में पूरा किया जायेगा।

 श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के विकास के लिये पर्याप्त राशि दी है। श्री सिंह ने अंडर ब्रिज के लिये राशि स्वी. करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहर के विकास की अवधारणा निर्धारित की है। सरकार शहरों और गाँवों का लगातार विकास कर रही है। श्री सारंग ने कहा कि सरकार सिर्फ विकास की बात करती है। 

सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। सासंद सुश्री सिंह ने कहा कि सतत विकास की प्रक्रिया देश और प्रदेश में जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चहुँओर विकास की बयार बह रही है। विधायक श्रीमती गौर ने कहा कि अंडर ब्रिज के बन जाने से लगभग 4 लाख नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। 

नगर निगम भोपाल आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने बताया कि 5 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से अंडर ब्रिज बनाया गया है। निर्माण एजेंसी रेलवे थी।

श्री चौधरी ने बताया कि इसके बन जाने से ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और अंडर ब्रिज में जल-भराव की स्थिति नहीं बनेगी। नव-निर्मित अंडर ब्रिज में आने-जाने का मार्ग 6-6 मीटर का है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.