प्रधानमंत्री श्री मोदी आज इंदौर में करेंगे मध्यप्रदेश की स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ

Updated on 13-05-2022 05:41 PM

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 13 मई को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा इस अवसर पर स्टार्टअप पोर्टल की लॉन्चिग भी की जाएगी। इन्दौर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे। कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और सांसद शंकर लालवानी भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 7 बजे कॉन्क्लेव में वर्चुअली सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी के समक्ष स्टार्टअप पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री रिमोट बटन से मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी से लाभांवित होने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी समारोह में स्टार्टअप पॉलिसी के वर्चुअल शुभारंभ के बाद मध्यप्रदेश के 3 स्टार्टअप्स क्रमश: शाप किराना - उमंग श्रीधर डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड और ग्रामोफोन ग्रुप के संचालकों से संवाद कर कॉन्क्लेव को संबंधित करेंगे।

इससे पहले मध्यप्रदेश स्टार्ट अप नीति का प्रस्तुतिकरण एमएसएमई सचिव पी नरहरि द्वारा किया जाएगा। कॉन्क्लेव को  निशांत खरे और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी संबोधित करेंगे। केन्द्र सरकार के सचिव अनुराग जैन द्वारा भारत सरकार की नीतियों को कॉन्क्लेव में साझा किया जाएगा। बाद में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का संबोधन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्टार्टअप की सक्सेस स्टोरी पर केन्द्रित संग्रह का विमोचन करेंगे और विभिन्न स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता के चैक आदि भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान कॉन्क्लेव को संबोधित भी करेंगे।

दिन भर होंगे अनेक सत्र

मध्यप्रदेश कॉन्क्लेव - 2022 एक दिवसीय सत्र में तीन घटक सेक्टोरल सेशन, स्टार्टअप एक्सपो सहित विभिन्न सत्र प्रात: 10 बजे से होंगे।

स्पीड मेंटरिंग-सत्र

कॉन्क्लेव में होने वाले स्पीड मेंटरिंग - सत्र में स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ मिलेंगे और खुला संवाद किया जाएगा, जिसको को-फाउंडर एस्टट्राट ग्रुप श्री जय जैन और आईईएमपी के श्री प्रदीप करमवलेकर संबोधित करेंगे।

कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र

इस सत्र में प्रतिभागियों को नीति निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए पर भी जानकारी दी जायेगी। सत्र में एफआईसीसीआई, एफएलओ की अध्यक्षता श्रीमती जयंती डालमिया, लीड एंजेल्स के अध्यक्ष श्री ध्रुवनाथ, एटयुअर नेस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं फंड मैनेजर श्री सुनील गोयल एवं श्री निमेश सिंह मागदर्शन देंगे।

फंडिंग - सत्र

फंडिंग - सत्र में स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-1  और टियर-2 शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे। सत्र में आईवीकेप वेंचर्स के फाउण्डर एवं मैनेजिंग पार्टनर  विक्रम गुप्ता मॉडरेटर एवं विषय-विशेषज्ञ के रूप में एचसीएल के फाउण्डर एवं फिक्की स्टार्टअप समिति के अध्यक्ष  अजय चौधरी, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार जैन, आईएएन फंड के मैनेजिंग पार्टनर  जयदीप एस मेहता, एमआई एक्सचेंज के सीईओ  संदीप मोहिन्द्रू तथा दल्लास वेंचर केपिटल के किरन चन्द्र कल्लुरी मार्गदर्शन देंगे।

पिचिंग - सत्र

पिचिंग - सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर पर चर्चा होगी और फंडिंग के लिए अपने आइडिया रखेंगे। सत्र में कई ख्यात कंपनी निवेशक के रूप में शामिल होंगी।

इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र

स्टार्टअप के इकोसिस्टम सपोर्ट - सत्र में प्रतिभागी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी लेंगे।

स्टार्टअप एक्सपो

कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नई प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्टार्टअप स्पेस के लिये समाधान प्रस्तुत किये जायेंगे। सत्र में स्टार्टअप इंडिया जीओआई के प्रमुख सुश्री आस्था ग्रोवर, मॉडरेटर एवं प्रवक्ता के रूप में डीपीआईआईटी केन्द्र सरकार के सचिव अनुराग जैन, एमआईसी, एमओई, जीओआई के इनोवेशन डायरेक्टर डॉ. मोहित गंभीर, पूर्व अध्यक्ष फिक्की एफएलओ सुश्री उज्जवला सिंघानिया, युअर स्टोरी मीडिया की फाउण्डर एवं सीईओ विभु मिश्रा एवं फ्लिपकार्ट के चीफ आर्किटेक्ट उत्कर्ष बी मार्गदर्शन देंगे।

स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप्स संभावित उद्यमी, स्टार्टअप इको - सिस्टम के सभी स्तंभ और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें शिक्षाविद, निवेशक, मेंटर्स और देश के स्टार्टअप इको - सिस्टम के अन्य सभी हितधारक भी सहभागिता करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.