प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे म.प्र.स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ

Updated on 10-05-2022 07:10 PM

भोपाल   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मई को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्टअप पोर्टल की लॉन्चिग भी की जाएगी। इन्दौर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव -2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे।

स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप्स, संभावित उद्यमी, स्टार्टअप इको-सिस्टम के सभी स्तंभ और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें शिक्षाविद, निवेशक, मेंटर्स और देश के स्टार्टअप इको-सिस्टम के अन्य सभी हितधारक भी सहभागिता करेंगे।

एक दिवसीय सत्र में तीन घटक

एक दिवसीय सत्र में तीन घटक सेक्टोरल सेशन, स्टार्टअप एक्सपो और प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में स्टार्टअप नीति का शुभारंभ शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न सत्र भी होंगे।

स्पीड मेंटरिंग सत्र

कॉन्क्लेव में होने वाले स्पीड मेंटरिंग-सत्र में स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ मिलेंगे और खुला संवाद किया जाएगा।

कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र

इस सत्र में प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी जायेगी।

फंडिंग-सत्र

फंडिंग-सत्र में स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-I और टियर-II शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे।

पिचिंग-सत्र

पिचिंग-सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे और फंडिंग के लिए अपने आइडिया रखेंगे।

इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र

स्टार्टअप के इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्रमें प्रतिभागी इस बारे में जानेंगे कि उनकी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाये।

स्टार्टअप एक्सपो

कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नई प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्टार्टअप स्पेस के लिये समाधान प्रस्तुत किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.