रीवा में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के मददगार के अवैध शॉपिंग कॉम्पलेक्स को तोड़ने की कार्यवाही

Updated on 04-04-2022 03:45 PM

भोपाल।  रीवा में राजनिवास में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सीतारामदास ऊर्फ समर्थ त्रिपाठी को मदद पहुँचाने वाले संजय त्रिपाठी तथा उनके भांजे अंशुल त्रिपाठी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह 29 आपराधिक घटनाओं में लिप्त संजय त्रिपाठी के रेलवे स्टेशन मोड़ पर निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स को तोड़ने की कार्यवाही भी की जा रही है। मौके पर राजस्व, नगर निगम और पुलिस बल तैनात है।

संजय त्रिपाठी के पुत्र आकाश त्रिपाठी के नाम पर दर्ज शॉपिंग कॉम्पलेक्स लगभग 29 फुट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। कॉम्पलेक्स के सरकारी जमीन पर बने क्षेत्र को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। चिन्हित पूरा अवैध निर्माण हटाये जाने तक कार्यवाही जारी रहेगी।

गत दिवस जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा आयुक्त नगर निगम द्वारा निमार्णाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निरीक्षण के बाद नगर निगम तथा राजस्व अमले द्वारा की गयी नाप में 29 फुट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया था, जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.