अमरूद के विपुल उत्पादन के अनुरूप प्र-संस्करण इकाइयाँ लगे

Updated on 21-06-2022 08:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फलोत्पादन और उसके प्र-संस्करण की संभावनाओं को साकार करने में औद्योगिक संस्थान सहयोग करें। विशेष रूप से अनेक जिलों में अमरूद के विपुल उत्पादन को देखते हुए इस तरह की इकाइयाँ लगाई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में उनसे भेंट करने आए मेसर्स पारले एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री प्रकाश चौहान, सीईओ सुश्री सचौना और अन्य प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को संस्थान के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में प्रस्तावित नवीन निवेश के संबंध में जानकारी दी। इसके अनुसार मंडीदीप जिला रायसेन में डेरी और फल आधारित पेय पदार्थ रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक निर्माण इकाई का विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए 2.06 एकड़ भूमि भी संस्थान ने सुरक्षित रखी है। प्रस्तावित पूंजी निवेश 340.86 करोड़ रुपए का होगा और डेढ़ सौ से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। वर्तमान में पारले समूह खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र में मंडीदीप सहित देश में 10 औद्योगिक इकाइयाँ संचालित कर विभिन्न फ्रूट ड्रिंक और डेयरी पदार्थ बना रहा है। वर्ष 1985 से पारले समूह ने इस क्षेत्र में प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से जॉन डियर इंडिया लिमिटेड के एमडी श्री शैलेंद्र जगताप और डायरेक्टर श्री मुकुल ने भी भेंट की। औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रदेश में ट्रेक्टर निर्माण और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी और प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.