छिंदवाड़ा जबलपुर । म.प्र.भोज विश्वविद्यालय भोपाल के कुल सचिव ने विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा के क्षेत्रीय निदेशक का दायित्व शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक प्रो.लक्ष्मीचंद को आगामी आदेश तक के लिये सौंपा है । इसके पूर्व क्षेत्रीय निदेशक का दायित्व का निवर्हन कर रहे भौतिक शात्र के प्राध्यापक प्रो.यू.के.जैन के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण यह दायित्व प्रो.लक्ष्मीचंद को सौंपा गया है ।